IND vs WI: T-20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा झटका, रसैल नहीं पहुंचे भारत

कोलकाता : भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में मुंह की खाने के बाद मेहमान वेस्टइंडीज टीम को टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसैल अभी तक भारत नहीं पहुंच पाये हैं. मुख्य चयनकर्ता कर्टनी ब्राउन के अनुसार आंद्रे रसेल चोट के कारण इस […]

कोलकाता : भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में मुंह की खाने के बाद मेहमान वेस्टइंडीज टीम को टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसैल अभी तक भारत नहीं पहुंच पाये हैं. मुख्य चयनकर्ता कर्टनी ब्राउन के अनुसार आंद्रे रसेल चोट के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे.

खबरों की मानें तो आंद्रे रसेल को अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी जिससे वे अभी तक उभर नहीं पाये हैं. यहां चर्चा कर दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज रविवार यानी आज ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच से शुरू होगी.

टीम इस प्रकार है-

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद.

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पाल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान.

मैच का समय : शाम सात बजे से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >