भारत और कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बरकरार

दुबई : कप्तान विराट कोहली और उनकी भारतीय टीम ने गुरुवार को ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. भारत ने हाल में आठवीं रैंकिंग की वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था जिससे उनके 116 अंक हो गये हैं जो दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से 10 ज्यादा हैं. कोहली […]

दुबई : कप्तान विराट कोहली और उनकी भारतीय टीम ने गुरुवार को ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. भारत ने हाल में आठवीं रैंकिंग की वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था जिससे उनके 116 अंक हो गये हैं जो दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से 10 ज्यादा हैं.

कोहली 935 अंक से ऑस्ट्रेलिया के निलंबित स्टीव स्मिथ (910 अंक) से पूरे 25 अंक आगे हैं. चेतेश्वर पुजारा 765 अंक से छठे स्थान पर हैं. बांग्लादेश को दो दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिये जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है. इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच के लिये गाले रवाना होगी जबकि संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जायेगी.

बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज को हटाकर आठवें स्थान पर पहुंच सकती है लेकिन इसके लिये उन्हें चारों टेस्ट मैच जीतने होंगे. इंग्लैंड की टीम भी दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है और इसके लिये उसे शृंखला जीतनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >