पुणे : देश की सबसे चर्चित जोड़ी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. दरअसल दोनों ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया. कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को करवा चौथ का बेहतरीन तोहफा भी दिया.मालूम हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे.
विराट कोहली ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार 107 रन की शतकीय पारी खेली और सीरीज में लगातार तीसरा शतक जड़कर वनडे में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वनडे में लगातार तीन शतक जड़ने वाले कोहली पहले भारतीय और कुल दसवें खिलाड़ी बन गये.
हालांकि कोहली का रिकॉर्ड शतक बेकार चला गया और वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से हराकर शृंखला में 1-1 की बराबर कर ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 283 रन बनाने के बाद भारतीय पारी को 47.4 ओवर में 240 रन पर समेट दिया.
फिर क्या था सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को ट्रोलरों ने अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया. एक ट्रोलर ने लिखा, इसलिए कोहली ने इतनी जल्दी मैच खत्म करा दिया.
https://twitter.com/ArmyAnjana/status/1056247211829284864?ref_src=twsrc%5Etfw
