श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ ने क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की, गॉल में खेलेंगे आखिरी टेस्‍ट

कोलंबो : श्रीलंका के बायें हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ गॉल में अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को यह घोषणा की. चालीस साल के हेराथ के इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की शृंखला के बाद संन्यास लेने की उम्मीद थी लेकिन अब वह उसी मैदान […]

कोलंबो : श्रीलंका के बायें हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ गॉल में अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को यह घोषणा की.

चालीस साल के हेराथ के इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की शृंखला के बाद संन्यास लेने की उम्मीद थी लेकिन अब वह उसी मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करेंगे जहां 1999 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था.

श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने कहा, हम रंगना के फैसले का सम्मान और समर्थन करते हैं, हालांकि यह श्रीलंका क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति है. हेराथ ने 92 टेस्ट में 430 विकेट चटकाए हैं और वह विश्व रिकार्ड धारक मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद श्रीलंका के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं.

हेराथ ने अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट छह नवंबर से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >