IPL शुरू होने से पहले धौनी की टीम CSK को लगा झटका, चोट के कारण यह खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

चेन्नई : न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सैंटनेर घुटने में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके) के लिए आगामी आईपीएल सत्र में नहीं खेल सकेंगे. सैंटनेर को न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के लिए भी नहीं चुना गया है. उनके घुटने के स्कैन से पता चला कि ऑपरेशन की जरूरत है जिसके चलते लगभग […]

चेन्नई : न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सैंटनेर घुटने में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके) के लिए आगामी आईपीएल सत्र में नहीं खेल सकेंगे.

सैंटनेर को न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के लिए भी नहीं चुना गया है. उनके घुटने के स्कैन से पता चला कि ऑपरेशन की जरूरत है जिसके चलते लगभग नौ महीने तक वह मैदान से दूर रहेंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि सैंटनेर को खेलते समय दर्द हुआ और स्कैन में पता चला कि‘ बोन डिफेक्ट’ की स्थिति और बिगड़ गयी है. सैंटनेर को सीएसके ने आईपीएल बोली में 50 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा था. टीम ने उनके स्थानापन्न के बारे में अभी काई फैसला नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >