वापसी को तैयार हैं सेरेना, कहा-मुझे कुछ भी साबित नहीं करना

एशेविल : सेरेना विलियम्स ने पेशेवर टेनिस से अलग रहने के दौरान अपने उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह फिर से टेनिस कोर्ट पर दबदबा कायम करने के लिए तैयार हैं. एशेविल में फेड कप में अपनी वापसी से पूर्व 36 वर्षीय सेरेना ने कहा कि सितंबर में बेटी एलेक्सिस ओलंपिया के […]


एशेविल :
सेरेना विलियम्स ने पेशेवर टेनिस से अलग रहने के दौरान अपने उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह फिर से टेनिस कोर्ट पर दबदबा कायम करने के लिए तैयार हैं. एशेविल में फेड कप में अपनी वापसी से पूर्व 36 वर्षीय सेरेना ने कहा कि सितंबर में बेटी एलेक्सिस ओलंपिया के जन्म के बाद उन्हें नये दृष्टिकोण के साथ खेलने का लाभ मिलेगा.

विलियम्स ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मुझे अभ्यास के दौरान काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा.” हालांकि उन्होंने कहा कि उनके लिए अच्छी चीज है कि उन्हें कुछ साबित नहीं करना. सेरेना ने रेडिड के को फाउंडरएलेक्सिस ओहानियन से दिसंबर 2016 में सगाई की घोषणा की थी और अप्रैल 2017 में दोनों ने शादी की. इससे पहले ही उनकी बेटी का जन्म हो चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >