VIRAL VIDEO : चमारा सिल्वा ने खेला अजीबो गरीब शॉट, सोशल मीडिया पर बने हंसी के पात्र

नयी दिल्ली : क्रिकेट में खिलाड़ी हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में रहते हैं, कुछ इसमें सफल होते हैं, तो कुछ नाकाम रहते हैं. टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी का हेलिकॉप्टर शॉट और श्रीलंका के महान क्रिकेटर दिलशान का ‘दिल स्कूप’ शॉट दुनिया भर में फेमस हुआ है, लेकिन […]

नयी दिल्ली : क्रिकेट में खिलाड़ी हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में रहते हैं, कुछ इसमें सफल होते हैं, तो कुछ नाकाम रहते हैं. टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी का हेलिकॉप्टर शॉट और श्रीलंका के महान क्रिकेटर दिलशान का ‘दिल स्कूप’ शॉट दुनिया भर में फेमस हुआ है, लेकिन श्रीलंका के ही क्रिकेटर चमारा सिल्वा ने एक ऐसा अनोखा शॉट खेल दिया, जो आज तक किसी भी बल्‍लेबाज ने नहीं खेला होगा और न कभी खेलना चाहेगा.

चमारा ने कुछ अलग करने की कोशिश में ऐसा शॉट खेला की अब सोशल मीडिया पर वो मजाक के पात्र बन गये हैं. दरअसल काफी समय पहले श्रीलंका के दो बड़े क्लबों एमएएस युनिकेला और टीजे लंका के बीच कोलंबो में खेले गए मैच के दौरान चमारा ने एक नया शॉट इजाद करने की कोशिश में विकेट के पीछे चले गये और बल्‍ले हो हवा में लहराया, लेकिन इस बीच गेंदबाज को उन्हें बोल्ड करने का पूरा समय मिल गया.

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. हालांकि अगर चमारा अपनी योजना में सफल हो जाते तो यह एक अनोखा शॉट माना जाता और चमारा के नाम भी एक अनोखे शॉट में दर्ज हो जाता. लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर उनके शॉट का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और इसे क्रिकेट का सबसे बेवकूफाना शॉट करार दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >