मिलर ने टी20 में जड़ा सबसे तेज शतक, रिचर्ड लेवी के रिकॉर्ड को तोड़ा

पोटचेफ्सट्रम : दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहां केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज सैकड़े का नया रिकार्ड बनाया. मिलर ने 36 गेंदों पर सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये और इस बीच केवल 35 […]

पोटचेफ्सट्रम : दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहां केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज सैकड़े का नया रिकार्ड बनाया. मिलर ने 36 गेंदों पर सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये और इस बीच केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर हमवतन रिचर्ड लेवी के 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाये गये 45 गेंदों में शतक के रिकार्ड को तोड़ा.

टी20 मैचों में हालांकि यह तीसरा सबसे तेज शतक है. क्रिस गेल ने 2013 में आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए केवल 30 गेंदों पर सैकड़ा ठोक दिया था जबकि एंड्रयू साइमंड्स ने 2004 में केंट के लिये 34 गेंदों पर शतक पूरा किया था. दिलचस्प बात यह है कि मिलर ने आईपीएल में भी एक बार 38 गेंदों पर शतक बनाया था और वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के इस छोटे प्रारुप में दो अवसरों पर 40 से कम गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया.
मिलर ने अपने पहले 50 रन 23 गेंदों पर बनाये थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अगला पचासा 12 गेंदों पर पूरा किया. उन्होंने मोहम्मद सैफुद्दीन के पारी के 19वें ओवर में पहली पांच गेंदों पर छक्के लगाये लेकिन आखिरी गेंद पर एक रन लेने से वह युवराज सिंह की बराबरी करने से चूक गये. वह वेस्टइंडीज के इविन लुईस के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ओवर में पांच छक्के लगाये. मिलर की पारी से दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 224 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
t20

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >