VIDEO : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बनाया ''वर्स्ट रिकॉर्ड'', कोच ने भी पकड़ा सिर
नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेटर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक तो मैच फिक्सिंग के आरोप में कई बड़े खिलाडियों पर बैन ल्ग् चुका है वहीं अब एक गेंदबाज वहाब रियाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे वो अपने कैरियर में कभी याद नहीं करना चाहेंगे. दरअसल दुबई में श्रीलंका […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेटर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक तो मैच फिक्सिंग के आरोप में कई बड़े खिलाडियों पर बैन ल्ग् चुका है वहीं अब एक गेंदबाज वहाब रियाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे वो अपने कैरियर में कभी याद नहीं करना चाहेंगे.
दरअसल दुबई में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब वहाब रियाज गेंदबाजी करने आये तो उन्हें अपने ओवर की पांचवीं गेंद को पूरा करने के लिए पांच बार दौड़ लगानी पड़ी, लेकिन वह गेंद नहीं फेंक पाए. उनके इस कारनामे पर मैदान के खिलाड़ी तो हैरान हुए ही उनके कोच मिकी ऑर्थर ने तो अपना सिर ही पकड़ लिया.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने जिस समय रियाज को ओवर सौंपा, उस समय श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसार पर 331 रन बनाए थे. रियाज ने गेंदबाजी शुरू की, सामने थे श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला. रियाज की पहली गेंद पर डिकवेला ने चौका लगाया. इसके बाद ओवर की तीन गेंदों को संभल कर खेला. लेकिन इसके बाद वहाब ने जो किया उसका अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया होगा. वहाब ने आखिरी गेंद फेंकने के लिए पांच बार प्रयास किया, लेकिन हर बार क्रीज तक पहुंचे-पहुंचे गेंद उनके हाथ से छूटता ही नहीं, आखिरी में छठी कोशिश के बाद वो गेंद फेंकने में सफल हुए.