#PanchkulaViolence : राम रहीम पर गौतम गंभीर का ट्वीट, बोले, ''रिलिजन मार्केटिंग का क्लासिक उदाहरण''

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट किया है. गंभीर ने ट्वीट कर इस पूरे मामले पर निशाना साधा है. उन्‍होंने ट्वीट कर इसे आधुनिक दौर में धर्म की मार्केटिंग का क्लासिक उदाहरण बताया. […]

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट किया है. गंभीर ने ट्वीट कर इस पूरे मामले पर निशाना साधा है. उन्‍होंने ट्वीट कर इसे आधुनिक दौर में धर्म की मार्केटिंग का क्लासिक उदाहरण बताया.

शुक्रवार को सीबीआई की एक अदालत ने राम रहीम को रेप केस का दोषी माना. जिसके बाद से पंजाब-हरियाण सहित पूरे उत्तर भारत में हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई जिसमें कई लोगों की जान चली गयी और सैकड़ों लोग घायल हुए. फैसला आने से पहले ही कोर्ट के बाहर बड़ी संख्‍या में राम रहीम के समर्थक जुट गये थे और हालात को देखते हुए 15000 अर्धसैनिक बल और पुलिस बल को तैनात किया गया. अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं.

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मुंह पर काली पट्टी बांध शुरू किया नया कैंपेन

गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और लिखा, ‘यह सोच कर हैरान हूं कि ‘इंसान’ और उसके बुरे कर्मों को लेकर राम और रहीम क्या सोच रहे हैं! धार्मिक मार्केटिंग का यह एक क्लासिक उदाहरण है.’ गंभीर के इस ट्वीट को अब तक 5385 लोगों ने लाइक किया है और 1,146 लोगों ने री-ट्वीट किया है. गौतम के ट्वीट पर एक शख्‍स अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, बाबा रेप करे, ‘कोर्ट दोषी बताये, समर्थक आतंक मचाये और पुलिस मुकदर्शक बने रहे. मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है’.

गौतम गंभीर के नाम एक खास रिकॉर्ड, सचिन-गावस्‍कर भी रह गये पीछे

युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल : गौतम गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >