गोस्वामी बने अंडर-16 क्रिकेट टीम के कोच

राजकोट : सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर हितेश गोस्वामी को भारत अंडर-16 क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है. बेंगलूरु में 21 अगस्त से होने वाले शिविर से वह टीम के साथ जुड़ेंगे. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने बताया कि सौराष्ट्र की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले गोस्वामी ने कोच […]

राजकोट : सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर हितेश गोस्वामी को भारत अंडर-16 क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है. बेंगलूरु में 21 अगस्त से होने वाले शिविर से वह टीम के साथ जुड़ेंगे. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने बताया कि सौराष्ट्र की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले गोस्वामी ने कोच के लिए बीसीसीआई के ‘सी ‘ स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं.

उन्होंने बताया, गोस्वामी के पास सौराष्ट्र की अंडर-23 टीम के कोच रहने का भी अनुभव है. उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने वर्ष 2017 के लिये अंडर-16 टीम का कोच नियुक्त किया है. इससे पहले कोच के तौर पर वह मिडिलसेक्स की टीम से पांच वर्षों तक जुड़े रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >