टीम इंडिया में वापसी को बेताब हैं भुवनेश्वर कुमार, बोले- 'मन तो मेरा भी है', वायरल हुआ VIDEO

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की इच्छा जाहिर की है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने अपने मन की बात कही. IPL और UPT20 लीग में उनके प्रदर्शन ने वापसी की उम्मीदें जगा दी हैं.

Bhuvneshwar Kumar Team India Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी की इच्छा जाहिर की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जब उनसे कहा गया कि हर कोई उन्हें टीम इंडिया में वापस देखना चाहता है, तो भुवनेश्वर ने जवाब दिया, “मन तो मेरा भी है.” उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं भुवनेश्वर

इंस्टाग्राम पर 2sloggers की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एंकर ने भुवनेश्वर कुमार से कहा कि हर कोई उन्हें टीम इंडिया में वापसी करते देखना चाहता है. इस पर 36 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, “मन तो मेरा भी है.”

इसके बाद एंकर ने UPT20 लीग में उनकी शानदार गेंदबाजी का जिक्र किया. एंकर ने बताया कि भुवनेश्वर ने लीग में 10 रन देकर 4 विकेट भी हासिल किए हैं और अगर वह टीम इंडिया की जर्सी में भी ऐसा प्रदर्शन करें तो यह शानदार होगा. इस पर भुवनेश्वर ने जवाब दिया, “हो जाएगा तो अच्छी है.”

IPL 2026 में भुवनेश्वर ने मचाया धमाल

भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सभी 16 मुकाबले खेले. उन्होंने पूरे सीजन में 28 विकेट चटकाए और RCB को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की मांग भी तेज हुई थी. हालांकि, इसके बाद भारत ने तीन टी20 और दो वनडे सीरीज खेलीं, लेकिन भुवनेश्वर को किसी भी सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली.

ये भी पढ़ें: UP T20 League: रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स चैंपियन, क्या KKR को मिल गया अगला कप्तान?

2022 से टीम इंडिया से बाहर हैं भुवी

भुवनेश्वर कुमार, फोटो- ANI

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है. उन्होंने दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. हालांकि, वह नवंबर 2022 के बाद से टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं. इसके बावजूद IPL में उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है. भुवनेश्वर IPL में 200 से ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं. IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद RCB से जुड़ने के बाद उन्होंने टीम के लिए 30 मैचों में 45 विकेट हासिल किए हैं.

UPT20 लीग में भी दिखा दम

हाल ही में भुवनेश्वर कुमार UPT20 लीग में लखनऊ फाल्कंस की कप्तानी करते नजर आए. उनकी टीम टूर्नामेंट की रनर-अप रही. भुवनेश्वर ने लीग में सभी 11 मुकाबले खेले और 14 विकेट अपने नाम किए. मेरठ मेवरिक्स के खिलाफ पहले प्लेऑफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट झटके थे. खास बात यह रही कि मेरठ की टीम की कप्तानी रिंकू सिंह कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, अब बल्ले से जवाब देने की बारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >