11 साल बाद BBL खेलेंगे बेन स्टोक्स, जानें संन्यास के बाद किस टीम से खेलते दिखेंगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 11 साल बाद बिग बैश लीग (BBL) में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज़्यादा का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और पूरे सीज़न के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Ben Stokes Joins Adelaide Strikers: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में नजर आएंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद स्टोक्स ने बिग बैश लीग (BBL) में वापसी का फैसला किया है. उन्होंने आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ खेलने का फैसला किया है और वह पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे.

पूरे BBL सीजन में खेलेंगे स्टोक्स

35 वर्षीय बेन स्टोक्स एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे. वह टीम के शुरुआती मुकाबले से ही जुड़ेंगे. स्ट्राइकर्स अपना पहला मैच सिडनी थंडर्स के खिलाफ कैनबरा में खेलेगी. अगर टीम फाइनल तक पहुंचती है तो स्टोक्स 26 जनवरी 2027 को होने वाले फाइनल तक टीम के साथ बने रहेंगे.

स्टोक्स को टीम में शामिल करने के लिए साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) काफी समय से बातचीत कर रही थी. सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स जैसी टीमों ने भी उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स ने यह बाजी मार ली.

ये भी पढ़ें: VIDEO: रजत पाटीदार ने बाउंड्री के करीब छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वैभव सूर्यवंशी को 40 रन पर भेजा पवेलियन

5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा की डील

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स ने 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इसके साथ ही वह BBL के 16वें संस्करण में शामिल होने वाले सबसे हाई-प्रोफाइल विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. SACA के एक सूत्र ने कहा कि स्टोक्स आगामी सीजन में स्ट्राइकर्स के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और टीम के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हैं.

2015 के बाद पहली बार BBL में वापसी

स्टोक्स ने आखिरी बार 2015 की शुरुआत में BBL का मुकाबला खेला था. इसके बाद वह लंबे समय तक इस लीग से दूर रहे. उन्होंने आखिरी टी20 मुकाबला 2023 IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था. 2024 में वह द हंड्रेड में भी नजर आए थे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद स्टोक्स ने डरहम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने 63.60 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 41.14 रहा है.

टिम पेन की कोचिंग में खेलेंगे बेन स्टोक्स

एडिलेड स्ट्राइकर्स में स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन की कोचिंग में खेलने का मौका मिलेगा. पेन ने स्टोक्स को खेल के महानतम ऑलराउंडरों में से एक बताते हुए कहा कि वह मैच विजेता हैं और दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हैं. स्टोक्स के आने से स्ट्राइकर्स को मजबूती मिलने के साथ-साथ BBL की लोकप्रियता को भी बड़ा फायदा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2026-27 से पहले मुंबई ने बदला अपना कप्तान, शार्दुल ठाकुर की हुई छुट्टी; इस खिलाड़ी को मिली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >