Asian Games 2026 Day 2 Schedule: दूसरे दिन शूटिंग में पदक पर भारत की नजर, टेबल टेनिस में महिला-पुरुष टीम पाकिस्तान से भिड़ेंगी

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी 11 खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे. भारत की नजरें शूटिंग और हॉकी में जीत दर्ज करने पर होंगी.

Asian Games 21st September Schedule: एशियन गेम्स 2026 में सोमवार यानी 21 सितंबर को भारत के लिए मुकाबलों से भरा दिन रहने वाला है. जापान के आइची-नागोया में जारी खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी 11 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे. दिन की शुरुआत शूटिंग और टेबल टेनिस से होगी, जबकि दोपहर तक हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और वुशू में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे.

दिन के सबसे खास मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की टेबल टेनिस में दो भिड़ंत शामिल हैं. भारतीय महिला टीम सुबह पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबला खेलेगी, जबकि शाम को पुरुष टीम की टक्कर पाकिस्तान से होगी. इसके अलावा महिला हॉकी टीम अपने दूसरे पूल मुकाबले में इंडोनेशिया के सामने होगी. भारत ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी.

शूटिंग में पदक की उम्मीद

भारत की नजर शूटिंग में एक और पदक पर होगी. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने और रुद्राक्ष पाटिल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेंगे. इसके बाद व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने पर पदक के लिए मुकाबला होगा.

स्कीट में भी भारतीय निशानेबाज चुनौती पेश करेंगे. पुरुष वर्ग में मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भाटेग सिंह गिल, जबकि महिला वर्ग में परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.

महिला हॉकी की नजर लगातार दूसरी जीत पर

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे पूल मुकाबले में इंडोनेशिया से भिड़ेगी. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19 गोल दागे थे. अब टीम की कोशिश इंडोनेशिया के खिलाफ भी जीत दर्ज कर अपने अभियान को मजबूत करने की होगी.

ये भी पढ़ें: Shafali Verma Century: जापान में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं शेफाली, भारत ने बांग्लादेश को हराकर कटाया फाइनल का टिकट

कबड्डी में भी शुरू होगा भारत का अभियान

सोमवार को भारतीय कबड्डी टीमों का अभियान भी शुरू होगा. पुरुष टीम ग्रुप ए में जापान का सामना करेगी, जबकि महिला टीम का मुकाबला ग्रुप ए में बांग्लादेश से होगा. ऐसे में दोनों टीमों की शुरुआत पर नजर रहेगी.

समय (IST)खेलमुकाबला/इवेंट
5:30 AMसॉफ्ट टेनिसआध्या तिवारी/जय मीणा बनाम कंबोडिया
5:30 AMवुशून्येमान वांग्सू, महिला चांगक्वान फाइनल
5:30 AMसेपकटाकराभारत बनाम जापान
6:15 AMटेबल टेनिसभारत बनाम पाकिस्तान, महिला टीम
6:15 AMशूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन/टीम फाइनल
6:30 AMशूटिंगपुरुष स्कीट, टीम/व्यक्तिगत मुकाबले
6:30 AMशूटिंगमहिला स्कीट, टीम/व्यक्तिगत मुकाबले
6:32 AMतैराकीऋषभ दास, श्रीहरि नटराज
6:46 AMतैराकीमणि आकाश
6:50 AMतैराकीगितेश शाह
7:06 AMतैराकीधनुष सुरेश
8:00 AMMMAसुचिका तारियाल बनाम Teo Hui Hoon
9:00 AMशूटिंग10 मीटर एयर राइफल फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
9:30 AMमहिला हॉकीभारत बनाम इंडोनेशिया
9:45 AMपुरुष कबड्डीभारत बनाम जापान
11:30 AMपुरुष बैडमिंटनभारत बनाम बांग्लादेश
2:45 PMबॉक्सिंगसुमित बनाम सिनसिरी बुंजोंग
3:15 PMवुशूरोशिबिना देवी बनाम Most Khatun
3:30 PMटेबल टेनिसभारत बनाम पाकिस्तान, पुरुष टीम
3:50 PMवुशूआर्यन बनाम शाहजादा सफी
4:15 PMमहिला कबड्डीभारत बनाम बांग्लादेश

MMA में पदक पक्का, फाइनल पर नजर

महिला पारंपरिक 60 किग्रा MMA में सुचिका तारियाल पहले ही भारत के लिए पदक पक्का कर चुकी हैं. अब सेमीफाइनल में उनका सामना सिंगापुर की Teo Hui Hoon से होगा. जीत मिलने पर वह फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाएंगी.

बॉक्सिंग और वुशू में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में

बॉक्सिंग में सुमित पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 32 में थाईलैंड के सिनसिरी बुंजोंग के खिलाफ उतरेंगे. वहीं वुशू में रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा राउंड ऑफ 16 में और आर्यन पुरुषों के 56 किग्रा राउंड ऑफ 16 में चुनौती पेश करेंगे.

वहीं भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. तैराकी में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक, जबकि मणि आकाश और गितेश शाह 50 मीटर फ्रीस्टाइल में उतरेंगे. धनुष सुरेश 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हिस्सा लेंगे. पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले भी कार्यक्रम में शामिल है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: जापान में बिहार के 11 सितारे दिखाएंगे दम, ईशान-वैभव समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >