Asian Games 2026: बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, अपनी बदकिस्मती पर रोया चीन

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का एक अनोखा नतीजा सामने आया है. चीन की महिला क्रिकेट टीम ने एक भी गेंद खेले बिना टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. जानें कैसे खराब मौसम और नियमों ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का एक ऐसा नतीजा सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चीन की महिला क्रिकेट टीम ने न तो मैदान पर कदम रखा और न ही एक गेंद खेली, लेकिन उसका टूर्नामेंट खत्म हो गया. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ उसका क्वार्टरफाइनल मुकाबला खराब मौसम और गीले मैदान के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया. इसके बाद नियमों के तहत बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह मिल गई.

बारिश ने बिगाड़ा चीन का खेल

महिला T20 क्रिकेट का यह क्वार्टरफाइनल जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था. लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं था. अंपायरों के निरीक्षण के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार मैच को बिना टॉस और बिना गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. चीन के लिए यह नतीजा बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम को मुकाबला खेलने का मौका तक नहीं मिला. यह एशियन गेम्स में चीन की 2010 के बाद तीसरी महिला क्रिकेट भागीदारी थी.

ये भी पढ़ें: India vs Japan T20: भारत-जापान T20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया से मिले जापानी राजदूत

रैंकिंग ने तय किया कौन जाएगा आगे

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब मैच हुआ ही नहीं तो बांग्लादेश सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गया? इसके पीछे एशियन गेम्स क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस हैं. नियम 16.10.2(b) के मुताबिक, क्वार्टरफाइनल मुकाबला बिना नतीजे के रद्द होने की स्थिति में बेहतर रैंकिंग वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है. बांग्लादेश की ICC महिला T20I रैंकिंग चीन से बेहतर थी, इसलिए उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.

भारत के सेमीफाइनल समीकरण पर भी असर

बांग्लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत के संभावित रास्ते पर भी असर पड़ा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलेगी. अगर भारत जापान को हराता है, तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश से हो सकता है. महिला क्रिकेट के दोनों सेमीफाइनल 20 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि ब्रॉन्ज मेडल मैच और गोल्ड मेडल मैच 22 सितंबर को होंगे.

2023 में भी बारिश बनी थी बड़ा कारण

यह पहली बार नहीं है जब एशियन गेम्स क्रिकेट में बारिश के कारण क्वार्टरफाइनल का फैसला मैदान पर खेले बिना हुआ हो. 2023 के संस्करण में भी चार में से तीन क्वार्टरफाइनल मुकाबले बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके थे और बेहतर रैंकिंग के आधार पर टीमों को अगले दौर में जगह मिली थी. इस बार चीन के लिए वही नियम भारी पड़ गया. टीम को मैच खेलने का मौका नहीं मिला और उसका एशियन गेम्स क्रिकेट अभियान वहीं समाप्त हो गया.

ये भी पढ़ें: Vipraj Nigam Replacement Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज निगम को मिला टीम इंडिया में मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >