संन्यास के बाद रोहित शर्मा की नई भूमिका क्या होगी? अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी खास सलाह

रविचंद्रन अश्विन ने विराट और रोहित के भविष्य को लेकर बेबाक राय दी है. जानिए, रोहित शर्मा की अगली भूमिका को लेकर अश्विन ने क्या खास सलाह दी है.

Ashwin on Rohit Sharma retirement: भारतीय पुरुष क्रिकेट में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा हलचल नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे के बाद से चर्चा का केंद्र मुख्य रूप से आईपीएल में संभावित ट्रेड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग स्टाफ में हो रहे बदलाव बने हुए हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर दिलचस्प राय दी है.

‘विराट शायद पहले ब्रेक लेना चाहेंगे’

अश्विन का मानना है कि लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद कोहली तुरंत कोचिंग की जिम्मेदारी उठाने के बजाय कुछ समय आराम करना पसंद कर सकते हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि

उन्हें नहीं लगता कि विराट तुरंत कोच बनने के लिए तैयार होंगे. अश्विन के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में काफी मेहनत की है और संभव है कि कोहली पहले कुछ समय का ब्रेक लेना चाहें.

इसे भी पढ़े- शादीशुदा आफताब आलम संग रिश्ते की खबरों पर अर्शी खान ने दिया जवाब, कही ये बात

रोहित को लेकर अश्विन की खास सलाह

रोहित शर्मा को लेकर अश्विन की राय इससे बिल्कुल अलग रही. उन्होंने मुंबई इंडियंस से कहा कि

अगर रोहित कल ही खेलने से संन्यास लेने का फैसला करते हैं, तो फ्रेंचाइजी को उन्हें तुरंत अपने सिस्टम का हिस्सा बना लेना चाहिए. अश्विन के मुताबिक, रोहित के पास कप्तानी के साथ-साथ खेल को समझने और रणनीति बनाने की असाधारण क्षमता है. उन्होंने कहा कि पांच आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान और भारत को विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी जैसे क्रिकेटर आसानी से नहीं मिलते.

जरूरी नहीं कि रोहित मुख्य कोच ही बनें

अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया कि

रोहित के लिए सीधे हेड कोच बनना जरूरी नहीं है. अगर वह ऐसी भूमिका नहीं चाहते, क्योंकि मुख्य कोच का काम काफी मेहनत और समय मांगता है, तो उन्हें किसी दूसरी रणनीतिक भूमिका में इस्तेमाल किया जा सकता है. उनके मुताबिक, रोहित एक-दो साल का ब्रेक लेने के बाद मेंटर, क्रिकेट डायरेक्टर या हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर जैसी भूमिका संभाल सकते हैं. अश्विन ने राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी ब्रेक लेने के बाद वापसी की और भारतीय क्रिकेट में अहम जिम्मेदारी संभाली.

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बढ़ेंगी ऐसी भूमिकाएं

अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव और बढ़ेगा. ऐसे में टीमों में सिर्फ हेड कोच और असिस्टेंट कोच ही नहीं, बल्कि मेंटर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर जैसी एक्सपर्ट्स भूमिकाओं की जरूरत भी बढ़ सकती है. इसका फायदा उन दिग्गज खिलाड़ियों को मिल सकता है, जिन्होंने लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेला है और मैदान के अंदर रणनीति बनाने का पर्याप्त अनुभव हासिल किया है.


रोहित-कोहली, एक्स

‘मुंबई इंडियंस रोहित को जाने नहीं देगी’

अश्विन को भरोसा है कि मुंबई इंडियंस भी रोहित की क्रिकेटिंग समझ और अनुभव की अहमियत जानती है. उन्होंने कहा कि

फ्रेंचाइजी रोहित जैसे खिलाड़ी की सोच और अनुभव को बेकार नहीं जाने देगी. रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं और भारत की कप्तानी करते हुए भी बड़े टूर्नामेंट में अपनी रणनीतिक क्षमता दिखाई है. ऐसे में उनका खेल से संन्यास लेना क्रिकेट से पूरी तरह विदाई नहीं, बल्कि एक नई भूमिका की शुरुआत हो सकती है.

इसे भी पढ़े- महिला एशिया कप 2026 के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, चमारी अटापट्टू को मिली कप्तानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >