फेडरर नहीं खेलेंगे डेविस कप का फाइनल : जोकोविच

लंदन : रोजर फेडरर डेविस कप के फाइनल में खेल पायेंगे या नहीं यह अभी निश्चित नहीं हो पाया है. टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का कहना है कि चोटिल होने के कारण रोजर फेडरर यह निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि वे फाइनल मुकाबले का हिस्सा बन पायेंगे या नहीं. कल यहां एटीपी टूर […]

लंदन : रोजर फेडरर डेविस कप के फाइनल में खेल पायेंगे या नहीं यह अभी निश्चित नहीं हो पाया है. टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का कहना है कि चोटिल होने के कारण रोजर फेडरर यह निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि वे फाइनल मुकाबले का हिस्सा बन पायेंगे या नहीं.

कल यहां एटीपी टूर फाइनल्स में खिताबी मुकाबले से ठीक पहले फेडरर चोट की वजह से मैच में नहीं उतरे और इस तरह उनके विपक्षी जोकोविच को विजेता घोषित कर दिया गया.

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर को फ्रांस के खिलाफ होने वाले डेविस कप के फाइनल मैच में खेलने के लिए समय से दौड़ लगानी होगी. यह मुकाबला फ्रांस के लिली में इस शुक्रवार को होगा.
स्विट्जरलैंड के 33 वर्षीय खिलाडी के पीठ की तकलीफ पिछले शुक्रवार को टूर्नामंंेट में अपने हमवतन खिलाडी स्टैन वावरिंका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान बढ गयी थी. हालांकि फेडरर मुकाबला जीतने में सफल रहे.

पीठ के दर्द ने उन्हें इस साल कई बार परेशान किया है.जोकोविक ने कहा, मैंने उनसे बात की और उनके डेविस कप फाइनल में खेलने पर प्रश्नचिह्न बना हुआ है. उन्हें अब तक पता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >