श्रद्धालु ध्यान दें ! सासाराम के प्रसिद्ध मंदिरों की आज जानें कब होगी आरती और कब मिलेगा प्रसाद.

SASARAM NEWS : श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकते हैं .

SASARAM NEWS : सासाराम(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) : श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकते हैं .

मां तारा चंडी धाम मंदिर

मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा .

महावीर मंदिर गौरक्षणी 

मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. 

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव 

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .

सोमनाथ मंदिर 

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .

गायत्री मंदिर 

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी और मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.