Yogini Ekadashi 2024 का व्रत आज, मिलती है पापों से मुक्ति और आरोग्य जीवन

Yogini Ekadashi 2024: आज 02 जुलाई को योगिनी एकादशी है. योगिनी एकादशी पर वैष्णव समाज के लोग व्रत रख विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं.

Yogini Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों में एक बार, कुल मिलाकर वर्ष में 24 बार आता है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अराधना का विधान है. 2 जुलाई 2024 को योगिनी एकादशी का व्रत है. यह एकादशी पापों और रोगों को दूर करने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. एकादशी तिथि 01 जुलाई 2024 सोमवार को सुबह 10:26 से 02 जुलाई, मंगलवार को सुबह 08:42 तक है

एकादशी व्रत के दौरान आचरण करने योग्य बातें

एकादशी के दिन पारायण और व्रत का पालन किया जाता है. इस दौरान चावल और उससे बने पदार्थों का सेवन वर्जित होता है. सात्विक भोजन ग्रहण करने की परंपरा है, जिसमें लहसुन, प्याज, मांसाहार और मसालेदार भोजन का त्याग शामिल है.

एकादशी के व्रत का उद्देश्य आत्मिक शुद्धिकरण भी है. अतः इस दिन सत्य बोलने, सदाचरण बनाए रखने, क्रोध और लोभ जैसी नकारात्मक भावनाओं से बचने का संकल्प लिया जाता है.

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाना और उनकी विधिपूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है. आप चाहें तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ या अपने गुरु मंत्र का जप कर सकते हैं.

हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है. एकादशी के दिन किया गया दान अत्यंत फलदायक माना जाता है.

एकादशी व्रत के लाभ

ऐसा माना जाता है कि एकादशी का विधिपूर्वक पालन करने से व्यक्ति के पूर्वजन्म के पापों का नाश होता है. इस व्रत को करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है, जिसका फल उसे भविष्य में मिलता है. सात्विक भोजन, सकारात्मक विचार और पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है.

एकादशी के व्रत में सादा और सात्विक भोजन ग्रहण करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है. एकादशी का व्रत आत्मसंयम और आत्मिक शुद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है, जो आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >