Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024: शारदीय नवरात्रि की होगी शुरूआत, जानें इस सप्ताह के  व्रत-त्योहार की लिस्ट

Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024: नए सप्ताह की शुरूआत के साथ कई नए त्योहार आने वाली है, जैसे नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर से होने वाला है. आइए जानें सप्ताह में पड़ने वाले व्रत त्योहारों कि लिस्ट

Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024: सनातन धर्म में आश्विन मास का अत्यधिक महत्व है. इस माह में प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र का आयोजन किया जाता है. इस समय जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. साथ ही, मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि का व्रत भी रखा जाता है. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच कौन-से व्रत, त्योहार और पर्व हैं जो हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

30 सितंबर को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है.


01 अक्टूबर को पितृ पक्ष की चतुर्दशी है. इस दिन पितरों के लिए सर्वपितृ अमावस्या से एक दिन पहले तर्पण और पिंडदान का आयोजन किया जाएगा.

Surya Grahan 2024: लगने जा रहा सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव


02 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या का पर्व है. इस दिन सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाती है, जो पितृ पक्ष के समापन का प्रतीक है. इस दिन पितृ अपने लोक की ओर लौट जाते हैं.


02 अक्टूबर को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए, इस ग्रहण के लिए सूतक का कोई महत्व नहीं होगा. फिर भी, ग्रहण के समय सावधानी बरतना आवश्यक है.


03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का आरंभ होगा. इस पावन अवसर पर घटस्थापना कर जगत की देवी मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी.


04 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन होगा. इस दिन भी देवी मां की पूजा का विशेष महत्व रहेगा.


05 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन होगा. इस पावन अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी.


06 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन होगा. इस दिन जगत की देवी मां दुर्गा के चौथे रूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी. साथ ही, इस दिन विनायक चतुर्थी भी मनाई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >