Washing Machine Vastu Tips: वॉशिंग मशीन घर की किन दिशाओं में रखें? वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा

Washing Machine Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु का सही स्थान बेहद महत्वपूर्ण होता है. वॉशिंग मशीन को गलत दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. जानिए वास्तु के अनुसार वॉशिंग मशीन रखने की सही और गलत दिशाएं.

Washing Machine Vastu Tips: आज के समय में वॉशिंग मशीन हर घर की जरूरत बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर में गलत दिशा में रखने से आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु का सही स्थान तय होता है. अगर वॉशिंग मशीन सही दिशा में रखी जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कामकाज में रुकावटें दूर होती हैं.

वास्तु के अनुसार क्यों जरूरी है सही दिशा?

वास्तु शास्त्र मानता है कि वॉशिंग मशीन में पानी और बिजली दोनों का उपयोग होता है. इसलिए इसे गलत दिशा में रखने से जल तत्व और अग्नि तत्व का असंतुलन पैदा हो सकता है, जिससे घर में क्लेश, धन हानि और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं.

उत्तर-पश्चिम दिशा में वॉशिंग मशीन रखना क्यों शुभ है?

वास्तु के अनुसार वॉशिंग मशीन रखने की सबसे शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) मानी जाती है. इस दिशा में मशीन रखने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है. साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होता है.

इन दिशाओं में वॉशिंग मशीन न रखें

वास्तु दोष से बचने के लिए वॉशिंग मशीन को दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में रखना अशुभ माना जाता है. इससे घर में तनाव और खर्च बढ़ सकता है. वहीं उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में वॉशिंग मशीन या गंदे कपड़े रखना भी वर्जित है, क्योंकि यह देव दिशा मानी जाती है और इससे मानसिक अशांति बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: तीन बर्नर वाला चूल्हा बिगाड़ सकता है घर की शांति, बढ़ा सकता है तनाव और खर्च

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना कैसा रहेगा?

अगर मजबूरी हो, तो वॉशिंग मशीन को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि वहां हमेशा साफ-सफाई बनी रहे और पानी जमा न हो.

वास्तु टिप्स अपनाएं, मिलेगा शुभ फल

वॉशिंग मशीन के आसपास गंदगी न रखें, समय-समय पर सफाई करें और पानी का रिसाव न होने दें. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >