Viral Video: "जगत में सबसे सुंदर कौन?"— कृष्ण-अर्जुन का यह मजेदार डायलॉग जन्माष्टमी पर हुआ वायरल, आप भी लगा सकते हैं यह स्टेटस

Viral Video : जन्माष्टमी पर शेयर करें श्रीकृष्ण और अर्जुन की दोस्ती से जुड़ा मजेदार वीडियो स्टेट्स. टीवी शो महाभारत में सौरभ राज जैन और साहीर राज शेख का यह संवाद पार्थ-माधव के प्रेमपूर्ण सखा भाव को खास अंदाज में दिखाता है.

Viral Video: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच की दोस्ती की भी चर्चा होती है. श्रीकृष्ण और अर्जुन का रिश्ता सिर्फ भगवान और भक्त का नहीं, बल्कि दो ऐसे सखाओं का था, जिनके बीच गहरा प्रेम, विश्वास और आत्मीयता दिखाई देती है. महाभारत की कथा में अर्जुन को श्रीकृष्ण का प्रिय सखा माना गया है. दोनों के बीच का यह सखा भाव आज भी लोगों को खूब आकर्षित करता है.

महाभारत का ये डायलॉग हुआ वायरल

इसी रिश्ते की खूबसूरत झलक टीवी शो महाभारत के एक मजेदार संवाद में देखने को मिलती है. संवाद है— “जगत में सबसे सुंदर, कौन पार्थ?” और इसके जवाब में आता है— “मैं माधव!” यह छोटा-सा संवाद श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच के हल्के-फुल्के मजाक और अपनापन को बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश करता है.

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी की रात ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा, बरसेगी कान्हा की कृपा

कृष्ण-अर्जुन की दोस्ती को दर्शकों के बीच खास पहचान

इस दृश्य में अर्जुन (पार्थ) का किरदार साहीर राज शेख और श्रीकृष्ण (माधव) का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया था. दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री ने कृष्ण-अर्जुन की दोस्ती को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. जेंटैंगल आर्ट नाम के इंस्टाग्राम पेज का ये वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसे अब तक 206K लाइक्स मिले हैं, और लोग इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर जय श्रीकृष्ण का कमेंट कर रहे हैं. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में किसना फिल्म का गाना बज रहा है.

जन्माष्टमी पर शेयर करें मजेदार स्टेट्स

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है. इस खास मौके पर पूजा, भजन और शुभकामनाओं के साथ अगर आप सोशल मीडिया पर कुछ अलग और मनोरंजक पोस्ट करना चाहते हैं, तो कृष्ण-अर्जुन की दोस्ती वाला यह वीडियो स्टेट्स अच्छा विकल्प हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >