वर्क फ्रॉम होम में तरक्की नहीं हो रही? अपनाएं ये वास्तु उपाय, मिलेगी सफलता

Work From Home Vastu: अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में घर से काम करने से संबंधित कुछ जरूरी वास्तु उपाय बताए गए हैं. कहा जाता है कि इन उपायों का पालन करने से काम में मन लगता है और तरक्की मिलती है.

Work From Home Vastu: आज के समय में बहुत-से लोग घर से काम (Work From Home) कर रहे हैं. लेकिन कई बार घर पर काम करते समय आलस आने लगता है या काम में मन नहीं लगता. इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि हम सही दिशा और सही तरीके से बैठकर काम करें, तो हमारी मेहनत का फल हमें जल्दी मिलता है.

1. किस दिशा में चेहरा रखें?

  • काम करते समय आपका चेहरा किस दिशा की ओर है, यह बहुत मायने रखता है. वास्तु के अनुसार, घर से काम करते समय आपका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. इससे दिमाग तेज चलता है और नए विचार आते हैं.
  • कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके काम नहीं करना चाहिए, इससे जल्दी थकान होती है और काम में मन नहीं लगता.

मेज और कुर्सी कैसी हो?

काम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे एक ठोस दीवार हो. इससे सुरक्षा का एहसास होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. पीछे खिड़की या दरवाजा होना अच्छा नहीं माना जाता.

काम का स्थान साफ रखें

वास्तु के अनुसार, जहां आप काम करते हैं, वहां फालतू सामान, पुराने कागज या खराब पेन नहीं होने चाहिए. काम का स्थान जितना साफ होगा, दिमाग उतना ही शांत रहेगा.

रोशनी

जहां आप काम करते हैं, वहां रोशनी अच्छी होनी चाहिए. अंधेरे कमरे में बैठकर काम करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

पौधे लगाएं

अपनी टेबल पर एक छोटा-सा असली पौधा जैसे- मनी प्लांट या बैम्बू प्लांट रखें. इससे आंखों को सुकून मिलता है और तनाव कम होता है.

बिस्तर पर न करें काम

कभी भी बिस्तर पर लेटकर या बैठकर काम न करें. इससे शरीर में आलस बढ़ता है और रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Lucky Bamboo Plant Care Tips: घर में खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस तरह करें लकी बैंबू की देखभाल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >