Vastu Tips: पर्दों का रंग घर के माहौल पर डालता है असर, जानें किस कमरे में कौन सा रंग शुभ

पर्दों का रंग चुनते समय सिर्फ कमरे की सजावट ही नहीं, वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना आवश्यक होता है. बेडरूम, पूजा घर, बच्चों के कमरे और लिविंग रूम के लिए अलग-अलग रंग शुभ माने जाते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस कमरे और दिशा में कौन सा रंग शुभ माना जाता है.

Vastu Tips For Curtain: घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए लोग अक्सर पर्दों का रंग दीवारों और फर्नीचर के हिसाब से चुनते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में पर्दों के रंग को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं. माना जाता है कि सही रंग के पर्दे घर में सकारात्मक और शांत माहौल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इसलिए पर्दों का रंग चुनते समय कमरे और उसकी दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस कमरे और दिशा में कौन सा रंग शुभ माना जाता है. 

कमरों के अनुसार पर्दों के शुभ रंग

घर में लगे पर्दों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
  • पूजा घर : पूजा घर में हल्के पीले, नारंगी या सफेद रंग के पर्दे लगाना शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, ये रंग पूजा स्थल में शांति और सकारात्मक माहौल के लिए अच्छे माने जाते हैं.
  • मुख्य बेडरूम : बेडरूम में गुलाबी, क्रीम या हल्के नीले रंग के पर्दे लगाए जा सकते हैं. वास्तु की मान्यता के अनुसार, ये रंग पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी तालमेल के लिए शुभ माने जाते हैं. वहीं, बहुत गहरे लाल और काले रंग के पर्दे लगाने से बचने की सलाह दी जाती है.
  • बच्चों का कमरा : बच्चों के कमरे में हल्के हरे, पीले या आसमानी रंग के पर्दे लगाए जा सकते हैं. वास्तु के अनुसार, ये रंग पढ़ाई और एकाग्रता के लिए सकारात्मक माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में न रखें ये सामान, धन और तरक्की में आ सकती है रुकावट

  • लिविंग रूम या गेस्ट रूम : लिविंग रूम या गेस्ट रूम में क्रीम, सफेद या बादामी (Beige) रंग के पर्दे अच्छे माने जाते हैं. ये रंग कमरे को शांत और आकर्षक बनाने के साथ सकारात्मक माहौल के लिए भी शुभ माने जाते हैं.
  • डाइनिंग एरिया : डाइनिंग एरिया में हल्के भूरे, नारंगी या पीले रंग के पर्दे लगाए जा सकते हैं. वास्तु की मान्यता के अनुसार, ये रंग परिवार के बीच आपसी मेलजोल और खुशनुमा माहौल के लिए अच्छे माने जाते हैं.

दिशा के अनुसार पर्दों का सही रंग

घर के पर्दों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

पर्दों का रंग चुनते समय कमरे की दिशा का भी ध्यान रखा जा सकता है. वास्तु के अनुसार अलग-अलग दिशाओं के लिए कुछ रंगों को शुभ माना जाता है.

दिशापर्दों का शुभ रंगवास्तु में मान्यता
पूर्व दिशा (East)हरातरक्की और नए अवसरों के लिए शुभ माना जाता है.
उत्तर दिशा (North)नीलाआर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अच्छा माना जाता है.
दक्षिण दिशा (South)लाल या गहरा नारंगीऊर्जा और पारिवारिक संबंधों के लिए शुभ माना जाता है.
पश्चिम दिशा (West)सफेद या क्रीमशांति और सफलता के लिए अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Monday Astro Tips: राहु केतु का प्रकोप झेल रहे हैं, तो सोमवार को मां को दें ये तोहफा, मिट सकते हैं दोष Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित हैं. प्रभात खबर इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >