कब है वरूथिनी एकादशी 2025, जानिए व्रत का महत्त्व और शुभ समय

Varuthini Ekadashi 2025: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है. जो व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है, सदैव प्रसन्न रहता है और उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है.

Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी का महत्व सनातन धर्म में अत्यंत गहरा है और इसे विशेष रूप से भगवान लक्ष्मी-नारायण की आराधना के लिए मनाया जाता है. यह एकादशी कृष्ण पक्ष के वैशाख मास में आती है, जो उत्तर भारतीय पूर्निमांत पंचांग के अनुसार निर्धारित है. वहीं, दक्षिण भारतीय अमांत पंचांग के अनुसार यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आती है. हालांकि, दोनों कैलेंडरों में यह एकादशी एक ही दिन मनाई जाती है.

होती है लक्ष्मी-नारायण की पूजा

इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं और भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करते हैं, ताकि उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, वरूथिनी एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है और कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है. जो लोग इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.

वरूथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

वरूथिनी एकादशी की तिथि 23 अप्रैल 2025 को शाम 4:43 बजे से शुरू होगी और 24 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:32 बजे तक रहेगी. इस दिन एकादशी व्रत किया जाएगा, जो 24 अप्रैल 2025 को पूरा होगा.

हीरा चमकाता है किस्मत या लाता है संकट, जानें राशियों के अनुसार असर

वरूथिनी एकादशी पारण का समय

वरूथिनी एकादशी का पारणा (व्रत तोड़ने का समय) 25 अप्रैल 2025 को सुबह 5:46 से 8:23 बजे तक रहेगा. इस समय भक्तगण स्नान कर पूजा करें और फिर व्रत का समापन करें. इस दिन दान का महत्व भी बहुत है, और जरूरतमंदों को दान देना अत्यधिक शुभ माना जाता है.

वरूथिनी एकादशी पर शुभ योग

इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और शिववास योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. साथ ही शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र भी इस दिन की धार्मिक शक्ति को और बढ़ा रहे हैं. इस समय भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा से भक्तों को अपार खुशी और समृद्धि मिलती है.

वरूथिनी एकादशी का महत्व

वरूथिनी एकादशी को बहुत पवित्र माना जाता है. यह विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए है. इस दिन व्रत करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह व्रत पुण्य भी बढ़ाता है. धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस व्रत के पालन से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को स्वर्ग व मोक्ष की प्राप्ति होती है.

वरूथिनी एकादशी महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह परिवार की खुशहाली और धन-धान्य की प्राप्ति का प्रतीक मानी जाती है. लक्ष्मी-नारायण की पूजा से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और आंतरिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति भी होती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >