वेंलेंटाइन वीक में कर लीजिए ये उपाय, खोया हुआ प्यार आ सकता है वापस

Valentine Week 2025 jyotish upay: वैलेंटाइन वीक 2025 की शुरूआत होने जा रही है, इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और प्यार को वापस लाने या पाने के लिए किन उपायों को करना चाहिए, यहां देखें.

Valentine Week 2025 Jyotish Upay: वैलेंटाइन वीक का आगाज होने वाला है और प्रेमियों के लिए यह समय किसी त्योहार से कम नहीं है. जो लोग सच्चे प्रेम की तलाश में हैं या अपने खोए हुए प्रेम को पुनः प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए ये ज्योतिषीय उपाय सहायक सिद्ध हो सकते हैं. ये उपाय आपको वास्तविक प्रेम प्राप्त करने में सहायता करेंगे, साथ ही आर्थिक समृद्धि भी लाएंगे. आइए, इन उपायों के बारे में डिटेल्स से जानते हैं.

वैलेंटाइन वीक के दौरान इन मंत्रों का करें जाप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरा सोना जैसे प्रेम और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण कर व्रत करना चाहिए. इसके साथ ही शुक्र के बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जप कम से कम 16 हजार बार करना आवश्यक है. आप ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जप भी कर सकते हैं.

वैलेंटाइन वीक 2025 पर बन रहा है ग्रहों का महासंयोग, इन राशि के जातकों की खुल सकती है किस्मत

वैलेंटाइन वीक में इन चीजों का करें दान

अपने खोए हुए प्रेम को पुनः प्राप्त करने के लिए वैलेंटाइन वीक में ‘ॐ हीं नमः’ मंत्र का जप प्रतिदिन कम से कम एक हजार बार करें. इस दौरान कुमकुम की माला पहनें और लाल वस्त्र धारण करें. साथ ही, दही, ज्वार, कपड़े, चावल, चांदी आदि का दान करना भी लाभकारी होगा.

राधा-कृष्ण के मंदिर जाकर करें भगवान के दर्शन

वैलेंटाइन सप्ताह के पहले शुक्रवार को राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें. इसके पश्चात मिश्री का भोग अर्पित करें और बांसुरी के साथ पान चढ़ाएं. यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें जब तक आपका साथी आपके सच्चे प्रेम को स्वीकार न कर ले. मंदिर में राधा और कृष्ण का ध्यान करते हुए ‘ॐ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नमः’ मंत्र का जप करें और श्रीकृष्ण की मूर्ति पर थोड़ा सा शहद छिड़कें. इस क्रिया से आपको सच्चा प्रेम अवश्य प्राप्त होगा.

पहने सफदे वस्त्र

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को सशक्त बनाने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें. साथ ही लाल गुलाब या इत्र अर्पित करते हुए सच्चे प्रेम की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >