Vaishakh Month 2024 में बन रहे कई दुर्लभ योग, अक्षय तृतीया, जानकी नवमी समेत होंगे कई व्रत-त्योहार

vaishakh month 2024 vrat tyohar: इस बार वैशाख का महीना 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक रहने वाला है. जानें इस माह के व्रत त्योहार

Vaishakh Month 2024 : सनातन धर्म में वैशाख मास को अतिपुण्यकारी माना गया है. स्कंदपुराण के अनुसार वैशाख मास सभी मास में उत्तम मास है. यह मास वैशाख कृष्ण प्रतिपदा 24 अप्रैल यानी बुधवार से शुरू हो रहा है, जो वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 23 मई को खत्म होगा. इस मास में हिंदुओं के कई अहम व्रत-त्योहार होंगे. इनमें अक्षय तृतीया, जानकी नवमी, मोहिनी एकादशी, बुद्ध पूर्णिमा प्रमुख है.

वैशाख मास धर्म, यज्ञ, क्रिया एवं व्यवस्था सार के साथ मनोकामना सिद्ध करने वाला मास होता है. यह मास विशेष रूप से संयम, अहिंसा, अध्यात्म, स्वाध्याय व सेवा का मास है. वैशाख मास संपूर्ण देवताओं द्वारा पूजित है. श्रीहरि विष्णु को यह मास अत्यंत प्रिय है. ऋतु परिवर्तन की वजह से सूर्य की तपन बढ़ जाती है. इसीलिए इस मास में जल-दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

इस मास का महत्व

मनोकामना सिद्धि: वैशाख मास मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए जाना जाता है. इस मास में किए गए दान, व्रत और पूजा-पाठ अत्यंत फलदायी होते हैं.

अध्यात्म और आत्मिकता: वैशाख मास संयम, अहिंसा, अध्यात्म और स्वाध्याय का मास है. इस मास में आध्यात्मिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने से आत्मिक उन्नति होती है.

देवताओं का आशीर्वाद: वैशाख मास समस्त देवताओं द्वारा पूजित माना जाता है. इस मास में देवताओं की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.

देवताओं का आशीर्वाद: वैशाख मास समस्त देवताओं द्वारा पूजित माना जाता है. इस मास में देवताओं की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.

ऋतु परिवर्तन: वैशाख मास में ऋतु परिवर्तन होता है और सूर्य की तपन बढ़ जाती है. इस मास में जलदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Gajlakshmi Rajyoga 2024: दुर्लभ “गजलक्ष्मी राजयोग” का बन रहा है महायोग, धनु, तुला और सिंह राशि के लोगों पर होगी धन वर्षा

इस मास में बन रहे कई दुर्लभ योग

वैशाख मास में इस बार कई दुर्लभ योग बन रहे है, जिसमें दो सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग, दो त्रिपुष्कर योग, आठ सर्वार्थ सिद्धि योग, बारह रवियोग, छह सिद्धयोग, नौ जयद योग एवं एक द्विपुष्कर योग का संयोग बन रहा है. इस योग में शुभ कार्य, नए व्यवसाय का आरंभ, बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी, भूमि-भवन, आभूषण, रत्न, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान लेना उत्तम होता है.

अक्षय तृतीया कब है?

वैशाख शुक्ल द्वितीय उपरांत तृतीया 10 मई शुक्रवार को ग्रह-गोचरों के शुभ संयोग में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जायेगा.इस दिन दोपहर 12:32 बजे तक रोहिणी नक्षत्र उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन रवियोग का सुयोग भी रहेगा. इस तिथि पर किया गया स्नान, दान, व्रत, पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, शुभ कार्य आदि करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती हैं. अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण, रजत, धातु, रत्न व अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व होता है.

जानकी नवमी कब है?

वैशाख शुक्ल नवमी 17 मई को पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र व रवियोग के शुभकारी संयोग में जानकी नवमी का त्योहार मनायी जायेगी. जनक नंदिनी माता सीता का प्राकट्योत्सव पूरे देश में विशेषकर मिथिला में धूमधाम से मनाया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा का पर्व वैशाख शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार 23 मई को विशाखा नक्षत्र व परिघ योग में मनेगी. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, जयद् योग एवं सिद्ध योग का पुण्यकारी संयोग बन रहा है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >