वैशाख अमावस्या कब है? जानें सही तिथि, समय और जरूरी सावधानियां

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख महीने में अमावस्या तिथि कब पड़ेगी, इसे लेकर लोगों के मन में भ्रम है, क्योंकि यह तिथि 16 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी.

Vaishakh Amavasya 2026:  हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 अमावस्या तिथियां आती हैं. ऐसे में हर महीने एक अमावस्या पड़ती है. वैशाख के कृष्ण पक्ष में यह तिथि 17 अप्रैल 2026 को पड़ रही है. इस दिन पितरों का तर्पण, दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है.

वैशाख अमावस्या 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत और समापन का समय इस प्रकार रहेगा:

  • तारीख: 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ: 16 अप्रैल 2026, रात 08:11 बजे से
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 17 अप्रैल 2026, शाम 05:21 बजे तक
  • उदय तिथि: उदय तिथि के अनुसार, अमावस्या का व्रत और मुख्य पूजा 17 अप्रैल 2026 को ही की जाएगी.

धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है. जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष, ग्रह दोष या पितृ दोष है, उनके लिए इस दिन पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.

इस दिन क्या करें?

  • पवित्र स्नान: सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि संभव न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • दान-पुण्य: वैशाख के महीने में गर्मी अधिक होती है, इसलिए इस दिन जल (घड़ा), छाता, जूते-चप्पल और सत्तू का दान करें.
  • पीपल पूजा: पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं.

जरूरी सावधानियां

  • इस दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज करें.
  • किसी भी नए शुभ कार्य, जैसे गृह प्रवेश या विवाह की शुरुआत, अमावस्या के दिन वर्जित मानी जाती है.
  • वाद-विवाद से बचें और मन को शांत रखकर भगवान विष्णु का स्मरण करें. 

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >