Tips For Diya: पूजा में दीपक जलाने से दूर होती हैं जीवन की समस्याएं, जानें किस दिन कौन से तेल का दीप जलाएं

Tips For Diya: देवी-देवताओं की आराधना से लेकर हवन, पाठ या किसी भी मांगलिक आयोजन में दीपक प्रज्वलित करना शुभ माना जाता है. दीपक जलाने से न केवल जीवन के अंधकार का नाश होता है, बल्कि घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है. शास्त्रों के अनुसार, दीपक जलाने से जीवन की कठिनाइयाँ समाप्त हो जाती हैं.

Tips For Diya: हिंदू संस्कृति में दीप जलाने का विशेष महत्व है. चाहे त्योहारों पर हो, पूजा के समय या फिर रोजमर्रा की जिंदगी में, दीप जलाना एक ऐसा कार्य है जो हमें सकारात्मकता का अहसास कराता है. माना जाता है कि दीप जलाने से अंधकार का नाश होता है, अच्छाई की विजय होती है और यह घर में समृद्धि, शांति और खुशी लाता है. कई घरों में यह एक सामान्य परंपरा बन गई है कि सुबह-शाम दीप जलाए जाते हैं ताकि घर में खुशहाली बनी रहे. जानिए उन खास दिनों के बारे में जब कुछ विशेष प्रकार के दीप जलाने से मनोकामना पूरी होती है.

सोमवार को सरसों के तेल का दीप जलाएं: शादीशुदा जिंदगी की समस्याएं होंगी दूर

यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ समस्याएं हैं या आप महसूस करते हैं कि रिश्ते में कुछ कमी है. तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप सोमवार को सरसों के तेल का दीप जलाएं. सोमवार, भगवान शिव के पूजन का दिन होता है. इस दिन सरसों के तेल का दीप बेलपत्र के पेड़ के नीचे जलाएं, इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

Shani Vakri 2025: शनि की बदलेगी चाल, 30 साल बाद मीन राशि में होंगे वक्री, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ 

मंगलवार को तिल के तेल का दीप जलाएं

यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति से कोई समस्या आ रही है, तो मंगलवार को तिल के तेल का दीप जलाना फायदेमंद हो सकता है. मंगल का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है.अगर आप अपने जीवन में किसी डर, आक्रामकता या अस्थिरता का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने तिल के तेल का दीप जलाने से आपको शांति और स्थिरता मिल सकती है.

गुरुवार को हल्दी वाला दीप जलाएं

अगर आपकी कुंडली में गुरु दोष है या आपको शिक्षा, स्वास्थ्य या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो गुरुवार को हल्दी डालकर दीप जलाना एक अच्छा उपाय है. गुरुवार, ब्रहस्पति देव के दिन को समर्पित होता है. इस दिन हल्दी डालकर दीप जलाने से समस्याएं कम हो सकती हैं और जीवन में सुधार आ सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >