बच्चों का स्टडी रूम कैसा हो? वास्तु के ये नियम बढ़ा सकते हैं एकाग्रता

Study Vastu Tips: परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सकारात्मक और व्यवस्थित अध्ययन वातावरण भी महत्वपूर्ण माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अध्ययन कक्ष की दिशा, पढ़ाई की मेज का स्थान, पुस्तकों की व्यवस्था और बैठने की सही दिशा बच्चों की एकाग्रता तथा स्मरण शक्ति को प्रभावित कर सकती है. आइए जानते हैं विद्यार्थियों की सफलता और बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ आसान और प्रभावी वास्तु उपाय.

Study Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों का अध्ययन कक्ष पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना शुभ माना जाता है. इन दिशाओं को स्थायित्व और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है, जिससे पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है और विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं.

पढ़ाई की मेज का उचित स्थान

अध्ययन की मेज कभी भी कमरे के किसी कोने में नहीं रखनी चाहिए. मेज को दीवार के मध्य भाग में और दीवार से थोड़ा हटाकर रखना बेहतर माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और अध्ययन के दौरान एकाग्रता बढ़ती है.

किस दिशा में बैठकर करें पढ़ाई?

पढ़ाई करते समय विद्यार्थी का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ये दिशाएं ज्ञान, सकारात्मकता और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा देती हैं, जिससे याददाश्त और एकाग्रता में सुधार हो सकता है.

पुस्तकों को रखें व्यवस्थित

पुस्तकों को दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा की अलमारी में रखना शुभ माना जाता है. किताबों को इधर-उधर बिखेरकर रखने से बचना चाहिए. व्यवस्थित अध्ययन कक्ष सकारात्मक वातावरण बनाता है और पढ़ाई में मन लगाने में मदद करता है.

अध्ययन टेबल रखें साफ-सुथरी

पढ़ाई की मेज पर केवल आवश्यक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री ही रखें. अनावश्यक वस्तुएं और अतिरिक्त किताबें ध्यान भंग कर सकती हैं. जिस विषय की पढ़ाई करनी हो, केवल उसी से संबंधित पुस्तक को सामने रखें.

ये भी पढ़ें: घर में सीढ़ियों और खिड़कियों का सही सामंजस्य क्यों है जरूरी?

मां सरस्वती और गणेशजी का आशीर्वाद

भारतीय परंपरा में अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती और भगवान गणेश की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. वहीं फेंगशुई के अनुसार अध्ययन मेज पर अमेथिस्ट या क्रिस्टल एजुकेशन टॉवर रखने से सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >