Astrology Upay: बढ़ते कर्ज से परेशान हैं? करें ये ज्योतिषीय उपाय, आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार

बढ़ते कर्ज से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बाद भी राहत नहीं मिल रही है? ऐसी स्थिति में ऋण संबंधी परेशानियों से राहत के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं. जानें आर्थिक परेशानी से राहत के लिए कौन से उपाय शुभ माने जाते हैं और किन बातों से बचना चाहिए.

Astrology Upay: अक्सर लोगों के जीवन में आर्थिक उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. आर्थिक संकट के समय कई लोग कर्ज का सहारा लेते हैं. लेकिन जब उस कर्ज को चुकाने की बारी आती है, तो कई प्रयासों के बाद भी ऋण खत्म नहीं हो पाता. ज्योतिष शास्त्र में कर्ज और धन संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इन उपायों को करने से ग्रहों की स्थिति शांत होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार के रास्ते खुल सकते हैं.

मंगलवार को न लें नया कर्ज

मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है. इस दिन नया कर्ज लेने से बचना चाहिए. मान्यता है कि मंगलवार को कर्ज लेने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

बुधवार को चुकाएं कर्ज की किस्त

कर्ज की किस्त चुकाने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है. मान्यता है कि बुधवार को ऋण चुकाने से कर्ज जल्दी खत्म करने में मदद मिल सकती है.

हनुमान जी की पूजा करें

हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा करें. उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाएं. इसके साथ ही ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है.

शनिवार को करें पीपल का उपाय

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके अलावा पीपल के एक साफ पत्ते पर 'राम' लिखकर हनुमान जी के चरणों में रखें. बाद में इसे अपने पर्स या तिजोरी में रख सकते हैं.

शुक्रवार को करें लक्ष्मी-कुबेर का जाप

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. इसके बाद 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः' या 'ॐ कुबेराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

घर में टूटी झाड़ू न रखें

ज्योतिष और वास्तु में झाड़ू को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए घर में टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. साथ ही सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: Astro Tips Thursday Rules: गुरुवार के दिन इन कामों से क्यों किया जाता है परहेज? जानें धार्मिक मान्यता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >