आज इस शुभ योग में मनाई जा रहा है स्कन्द षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Skanda Shashthi 2026: आज 21 मई 2026 को मनाई जाने वाली स्कन्द षष्ठी पर गुरु पुष्य, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.

Skanda Shashthi 2026: भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कन्द षष्ठी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है. देवाधिदेव महादेव महादेव व माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को युद्ध और साहस का देवता कहा जाता है. वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 21 मई, गुरुवार को पड़ रही है. इस बार स्कन्द षष्ठी पर कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है.

स्कन्द षष्ठी 2026 : तिथि और शुभ योग

पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि का आरंभ 21 मई 2026 को सुबह 08 बजकर 27 मिनट से होगा और इसका समापन 22 मई 2026 को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा.

इस दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अत्यंत फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इन शुभ योगों में पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

अधिकमास की स्कन्द षष्ठी क्यों है खास

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास में पड़ने वाली स्कन्द षष्ठी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से संतान को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है.

यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या हो, तो उसके समाधान के लिए भी यह व्रत शुभ माना गया है. इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा, भय और शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए भी यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है. भगवान कार्तिकेय की आराधना से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है.

स्कन्द षष्ठी का धार्मिक महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान कार्तिकेय ने अत्याचारी असुर तारकासुर और सूरपद्मन का वध किया था. इसके बाद देवताओं को उनके अत्याचारों से मुक्ति मिली. यही कारण है कि भगवान कार्तिकेय को युद्ध का देवता कहा जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से मंगल दोष शांत होता है और जीवन में सुख, शांति तथा सफलता प्राप्त होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >