भारत-पाक तनाव के बीच सिद्धिविनायक मंदिर की सख्ती, अब नहीं चढ़ सकेंगे नारियल और माला, जानें वजह

India Pakistan Tention, Siddhivinayak Temple:मुंबई में स्थित भगवान श्री गणेश जी को समर्पित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के प्रबंधन ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए 11 मई 2025 से नारियल, माला और प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है.

India Pakistan Tention, Siddhivinayak Temple: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित आतंकवादी हमलों को ध्यान में रखते हुए, मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के हार और बाहर से लाए गए प्रसाद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस निर्णय की औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी और उसी दिन से इसे लागू किया जाएगा. मुंबई पुलिस की सलाह के आधार पर मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.सिद्धिविनायक मंदिर के प्रशासन ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि मंदिर में नारियल और फूलों की माला का प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा.

आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल है ये मंदिर

मुंबई के प्रभादेवी क्षेत्र में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की जाती है. यह मंदिर मुंबई के प्रमुख स्थलों में से एक है. प्रतिदिन हजारों भक्त यहां आकर भगवान के समक्ष श्रद्धा अर्पित करते हैं. भारी भीड़ के कारण यह मंदिर कई बार आतंकवादियों के निशाने पर रहा है.

 क्या सपने में युद्ध देखना आने वाले संकट का संकेत है? जानिए सच

मंदिर के ट्रस्टी भास्कर शेट्टी ने कहा कि पुलिस ने हमें सुरक्षा के मद्देनजर नारियल और अन्य प्रसाद पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं. श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा स्वर्णकार ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं और यह आतंकवादियों की ‘हिट लिस्ट’ में शामिल है. हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ट्रस्ट के साथ एक बैठक की.

उन्होंने कहा, “सरकार और पुलिस ने हमें कई सुझाव दिए हैं. सुरक्षा उपायों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले नारियल सुरक्षा जांच के दौरान पहचान में नहीं आते, जिससे खतरा उत्पन्न हो सकता है. प्रसाद में विष हो सकता है. इससे बचने के लिए हम कुछ समय तक भगवान को माला और नारियल चढ़ाने की अनुमति नहीं देंगे.” स्वर्णकार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच की शत्रुता को ध्यान में रखते हुए यह उपाय अस्थायी है. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने मंदिर के बाहर फूल विक्रेताओं से बातचीत की, जिन्होंने 11 मई से यह पहल शुरू करने का अनुरोध किया ताकि वे अपने मौजूदा स्टॉक को समाप्त कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >