Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Bhajan: प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी… नवरात्रि पर गूंजेंगे माता रानी के ये मधुर भजन

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त माता रानी की भक्ति में डूब जाते हैं. इन नौ दिनों में माता के भजन और आरती का विशेष महत्व है. मधुर भजन सुनकर वातावरण भक्तिमय हो जाता है और जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Bhajan: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है. यह उत्सव पूरी तरह मां दुर्गा को समर्पित है. इन नौ दिनों में भक्तजन देवी के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस दौरान व्रत, आरती, भजन-कीर्तन और साधना से मां को प्रसन्न करने का विशेष महत्व माना जाता है.

नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. नौ दिनों तक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है और हर ओर माता रानी के भजन और गीत गूंजते हैं. कई स्थानों पर घरों और मंदिरों में जागरण भी आयोजित किए जाते हैं.

अगर आप भी मां की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में उनकी आरती और भजन का श्रवण करें या उन्हें गाकर माता रानी को प्रसन्न करें. आइए जानते हैं माता रानी के कुछ लोकप्रिय भजन…

प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी

नवरात्रि का लोकप्रिय भजन, जिसे लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है – “प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी…” – भक्तों को माता रानी के भव्य पंडाल और उनके दरबार की झलक का अनुभव कराता है. जब भी आप मां के चरणों में पहुँचेंगे, यह भजन मन में स्वतः गूंज उठेगा.

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए

नवरात्रि के प्रसिद्ध भजनों में से एक है “तूने मुझे बुलाया शेरावालिए”. यह भजन साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म आशा का है, जिसे महान गायक मोहम्मद रफी और नरेंद्र चंचल ने अपनी आवाज़ दी थी. आज भी नवरात्रि के अवसर पर यह गीत हर जगह गूंजता है और भक्तों को मां शेरावाली के दरबार की याद दिलाता है.

छुम छुम छनानन बाजे

मां दुर्गा का यह भजन भले ही पुराना हो, लेकिन नवरात्रि में इसकी गूंज अब भी उतनी ही असरदार है. “छुम छुम छनानन बाजे” अब एक एवरग्रीन भजन बन चुका है और हाल के वर्षों में इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हुआ है. करीब 12 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गीत को शहनाज अख्तर ने गाया है और इसका संगीत एजाज खान ने तैयार किया था.

बारिशों की छम-छम में तेरे दर पर आए हैं

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस बार 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है. इन दिनों माता रानी की भक्ति में डूबे भक्तों के लिए भजन-कीर्तन का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के मौके पर कई ऐसे भक्ति गीत हैं, जो सुनने मात्र से माहौल भक्तिमय बना देते हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि माता रानी के भजन सुनना चाहते हैं, तो इस गीत को प्ले कर सकते हैं. इसके बोल हैं – “बारिशों की छम-छम में तेरे दर पर आए हैं…”. इसे महान गायिका अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज में गाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >