Shardiya Navratri 2024 Chandi Path: नवरात्रि में जरूर करें चंडी पाठ, मिलेगा ये फायदा

Shardiya Navratri 2024 Chandi Path: नवरात्र के अवसर पर शक्ति के संचय के लिए मार्कण्डेय पुराण के सात सौ श्लोकों का सस्वर पाठ किया जाता है, जिसे देवी पाठ या चंडी पाठ के नाम से जाना जाता है। आइए जानें नवरात्रि में चंडीपाठ से है क्या फायदा

Shardiya Navratri 2024 Chandi Path: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है. 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है. दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्रि के दौरान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पाठ हर किसी के लिए करना संभव नहीं है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दौरान संबंधित नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक होता है. यह भी उल्लेखनीय है कि शास्त्रों में दुर्गा सप्तशती के पाठ को चंडी पाठ के नाम से भी जाना जाता है.

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: ढाकर बजना जनन डिचे मेर आगमों… यहां से दें महालया की बधाई

देवी पाठ क्या है ?

चंडीपाठ के रूप में यह प्रणाली समस्त सात सौ श्लोकों को अर्गला, कीलक, प्रधानिकम रहस्यम, वैकृतिकम रहस्यम और मूर्तिरहस्यम के छह आवरणों में समाहित करती है. इसके सप्त शत मंत्रों में से प्रत्येक मंत्र अपने चौदह अंगों के ताने-बाने में बुना गया है, जो निम्नलिखित हैं- ऋषि, देवता, बीज, शक्ति, महाविद्या, गुण, ज्ञानेंद्रिय, रस, कर्मेंद्रिय स्वर, तत्व, कला, उत्कीलन और मुद्रा.

चंडी पाठ को लेकर ये है मान्यता

मान्यताएं इसे अपनी आंतरिक ऊर्जा के विस्तार के लिए अद्वितीय मानती हैं. चण्डी पाठ किसी देवी की उपासना से अधिक, स्वयं की दिव्य ऊर्जा के प्रवाह और विकास की प्रक्रिया प्रतीत होती है. धार्मिक और ऐतिहासिक कथाएं विजय और शक्ति की प्राप्ति के लिए देवी उपासना और चण्डी पाठ का वर्णन करती हैं. मान्यताओं के अनुसार, विजयश्री के सूत्र प्राप्त करने के लिए श्रीराम ने ऊर्जा के रूपांतरण की सस्वर विधि अपनाई, जिसे देवी स्तुति कहा जाता है. यह मान्यता है कि श्रीरामचंद्र ने शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा को समुद्र तट पर सस्वर चण्डी पाठ किया. तृतीया तिथि से युद्ध की शुरुआत हुई और दशमी को दशानन की 72 करोड़ सैनिकों वाली सेना को पराजित कर विजयश्री का अधिग्रहण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >