Sharad Purnima 2024 Upay: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगा धनसुख और स्वास्थ्य लाभ की होगी प्राप्ति

Sharad Purnima 2024 Upay: शरद पूर्णिमा का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के समय मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था. इस अवसर पर, आप शरद पूर्णिमा की रात कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं, जो आपको धन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं और साथ ही व्यक्ति के भाग्य में भी सुधार कर सकते हैं.

Sharad Purnima 2024 Upay: शरद पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण और शुभ त्योहार है, जो हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का दिन माना जाता है.इस दिन चांद अपनी पूर्णता में चमकता है और इसे 16 कलाओं से भरा माना जाता है. मान्यता है कि इस रात चांद की किरणों से ऊर्जा प्राप्त करने से जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है. शरद पूर्णिमा जीवन में सकारात्मकता और आनंद लाने में भी मदद करता है. जानिए शरद पूर्णिमा महत्व, परंपराएं और सुखसमृद्धि के लिए किये जाने वाले जरूरी उपाय.

शरद पूर्णिमा की पूजा से होती है भाग्य और धन की प्राप्ति

शरद पूर्णिमा के दिन उपवास रखने से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इसके अलावा, शरद पूर्णिमा की पूजा से घर में भाग्य और धन की प्राप्ति होती है.चांदनी रात में खीर खाने से सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है.

Sharad Purnima 2024: आज शरद पूर्णिमा पर जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

शरद पूर्णिमा आज

शरद पूर्णिमा आज 16 अक्टूबर 2024 को मनाई जा रही है
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 16 अक्टूबर 2024 को रात 7:40 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 अक्टूबर 2024 को दोपहर 4:55 बजे

शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय

जीवन में खुशहाली के लिए शरद पूर्णिमा के दिन करें उपवास.
श्रद्धा के साथ उपवास रखें.
भगवान विष्णु की पूजा करें.
भगवान कृष्ण और देवी राधा की पूजा करें.
मंत्रों का जाप करें, यह फायदेमंद हो सकता है.
भगवान को भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है.
इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें
गंगा नदी में स्नान करें.

शरद पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें परहेज

तामसी भोजन (जैसे अंडा, प्याज, लहसुन और मांस) से दूर रहें.
शराब का सेवन न करें.
अपने बाल या नाखून न काटें.
इस दिन चंद्रग्रहण होने के कारण कोई शुभ कार्य न करें.
जुए में भाग न लें.
सूतक के दौरान स्नान न करें

चांद को खीर अर्पित करने के लिए इस पात्र का करें इस्तेमाल

शरद पूर्णिमा की रात को चांद के नीचे खीर रखने का विशेष महत्व है. इस रात चांद को खीर अर्पित करने की परंपरा है, क्योंकि माना जाता है कि चांद की किरणें इसे दिव्य ऊर्जा से भर देती हैं. खीर को हमेशा कांच, मिट्टी या चांदी के बर्तनों में रखें, अन्य धातुओं का उपयोग न करें. इस दिन घरपरिवार में प्यार बनाए रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि विवादों से दुर्भाग्य आ सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >