Shani Weak Symptoms: शनि कमजोर होने के लक्षण, क्या आपकी कुंडली में भी शनिदेव दे रहे हैं अशुभ संकेत?

Shani Weak Symptoms: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता माना गया है. कुंडली में शनि कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और मेहनत के बाद भी असफलता का सामना करना पड़ता है. जानिए शनि कमजोर होने के प्रमुख लक्षण और उपाय.

Shani Weak Symptoms:  ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है. शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. अगर कुंडली में शनि मजबूत हो, तो जीवन में स्थिरता, अनुशासन और सफलता मिलती है, लेकिन जब शनि कमजोर हो जाते हैं, तो व्यक्ति को कई तरह की मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

लगातार उदासी और नकारात्मक सोच

शनि के कमजोर होने का सबसे बड़ा संकेत यह माना जाता है कि व्यक्ति अंदर से लगातार उदास और निराश महसूस करता है. बिना किसी ठोस कारण के मन भारी रहना, अकेलापन और नकारात्मक विचारों का बढ़ना शनि की कमजोरी को दर्शाता है.

आर्थिक तंगी और पैसा हाथ में न टिकना

कमजोर शनि के कारण व्यक्ति को बार-बार आर्थिक संकट झेलना पड़ता है. मेहनत करने के बावजूद धन की कमी बनी रहती है और जो पैसा आता है, वह टिक नहीं पाता. कर्ज और खर्च बढ़ने लगते हैं.

कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना

अगर आप पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम कर रहे हैं, फिर भी परिणाम नहीं मिल पा रहे, तो यह शनि दोष का संकेत हो सकता है. बार-बार काम में रुकावट आना और प्रमोशन या ग्रोथ न होना कमजोर शनि की पहचान है.

स्वास्थ्य का लगातार कमजोर रहना

शनि कमजोर होने पर स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है. जोड़ों में दर्द, थकान, आलस्य और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं. व्यक्ति जल्दी थक जाता है और ऊर्जा की कमी महसूस करता है.

क्या करें शनि को मजबूत करने के लिए

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें, काले तिल, सरसों का तेल और काले कपड़ों का दान करें. जरूरतमंदों की मदद और ईमानदारी से कर्म करना शनि को प्रसन्न करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >