Shani Vakri 2024: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, इन 4 राशियों पर पड़ सकता है भारी

Shani Vakri 2024: शनि 30 जून से कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं और 15 नवंबर तक वो उल्टी चाल चलेंगे. शनि का ये परिवर्तन कुछ राशियों के लिए कष्टकारी साबित होगा तो कुछ राशियों को शनि की ये चाल काफी लाभ देने वाली है

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. 29 जून को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना घटने वाली है. इस दिन, शनि कुंभ राशि में वक्री (प्रतिगामी) अवस्था में प्रवेश करेंगे और बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों की इस स्थिति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन मेष, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा.

इन राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

मेष राशि: शनि की वक्री चाल और बुध के गोचर से मेष राशि वालों को आर्थिक हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए यह समय करियर और व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. धन हानि और ऋण का बोझ बढ़ सकता है.

सिंह राशि: परिवारिक जीवन में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं.

तुला राशि: तुला राशि वालों को नौकरी और व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

Yogini Ekadashi 2024: मोक्ष की प्राप्ति दिलाएगी योगिनी एकादशी, जानें व्रत विधि और कथा

उपाय

शनि: शनि की वक्री चाल के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव की पूजा करें, शनि स्तोत्र का पाठ करें और नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें.

बुध: बुध के गोचर के दौरान बुधवार का व्रत रखें, गणेश जी की पूजा करें और हरी मटर का दान करें.

इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है. व्यापार में लाभ हो सकता है. समाजिक क्षेत्र मजबूत बनेगा आय के स्त्रोत बढ़ेंगे.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को नई नौकरी या व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं. पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा नए नौकरी की तलाश में है सफलता मिलेगी.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं. व्योपार ठीक चलेगा, भाई बहन का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबन्ध मजबूत बनेगा.

मकर राशि: मकर राशि वालों को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. स्थाई संपति का लाभ होगा नए मकान की खरीदारी हो सकता है. प्रेम संबन्ध अनुकुल रहेगा, पत्नी के स्वस्थ ठीक रहेगा.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >