Shani Pradosh Vrat 2025 आज, यहां से जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Shani Pradosh Vrat 2025: हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत होता है. एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में. ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 24 मई, शनिवार को है. शनिवार को होने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है.

Shani Pradosh Vrat 2025: हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत होता है. एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में. ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत आज 24 मई, शनिवार को है. शनिवार को होने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह के सभी सात दिनों के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव शंकर की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. यह पूजा शाम के समय प्रदोष मुहूर्त में की जाती है. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाता है.

शनि प्रदोष व्रत का शुभ मुहू्र्त

मई महीने का अंतिम प्रदोष हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई को शाम 7:20 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो कि 25 मई 2025 को दोपहर 3:51 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के कारण यह 24 मई को प्रदोष व्रत के रूप में मनाया जाएगा. आपको सूचित करना है कि मई महीने का अंतिम प्रदोष शनिवार को होने के कारण इसे शनि प्रदोष कहा जाएगा.

Shani Pradosh Vrat 2025 में शिवजी की कृपा पाने के लिए पढ़ें यह चालीसा

यहां जानें शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि

शनि प्रदोष व्रत के दिन प्रातः जल्दी उठें. स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें. घर के मंदिर की सफाई करें और शिव परिवार की मूर्तियों की पूजा प्रारंभ करें. मंदिर में घी का दीप जलाएं. शिव-गौरी की मूर्ति के समक्ष फल, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. शिव मंत्रों का जाप करें. शिवजी सहित सभी देवी-देवताओं की आरती करें. इसके बाद शिवलिंग पर जल, बिल्वपत्र, आक के फूल और अन्य पूजा सामग्री एकत्रित करें.

इसके बाद सायंकाल प्रदोष मुहूर्त में पूजा की तैयारी करें. संभव हो, तो शाम को दोबारा स्नान करें और शिव मंदिर जाएं. शिवलिंग पर जल अर्पित करें. भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा, भांग, गन्ना, शहद इत्यादि चढ़ाएं. इसके बाद शनि प्रदोष व्रत की कथा सुनें. ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. शिवजी की आरती उतारें. पूजा समाप्त होने के बाद क्षमा-प्रार्थना मांगे. इसके बाद पीपल के वृक्ष के समीप सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं. शनिदेव की पूजा-आराधना करें. शनिदेव के मंत्रों का जाप करें.

शनि प्रदोष के दिन शिव पूजन मुहूर्त 2025

  • शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजन का मुहूर्त शाम 7:20 मिनट से रात 9:13 मिनट तक रहेगा.
  • शनि प्रदोष का पारण समय – शनि प्रदोष का पारण समय 25 मई को सुबह 5:26 मिनट पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >