Shani Jayanti 2025 पर इन उपायों से मिलेगी शांति, समृद्धि और शनि देव की कृपा

Shani Jayanti 2025: हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती का आयोजन किया जाता है. इसे शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या को भगवान शनि देव का जन्म हुआ था. इस दिन व्रत रखने का भी महत्व है. इसके अलावा, इस दिन मंदिर जाकर भगवान शनि देव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Shani Jayanti 2025: इस साल शनि देव की जयंती बेहद खास बन गई है. ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मंगलवार को पड़ रही यह तिथि ग्रहों की दुर्लभ युति बना रही है. मान्यता है कि ऐसा योग शनि के अशुभ प्रभावों को दूर करने और विशेष रूप से साढ़े साती से राहत दिलाने में बेहद असरदार होता है. अगर आप भी शनि दोष से परेशान हैं या जीवन में शांति और समृद्धि की कामना करते हैं, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए.

शनि और भैरव मंदिर में दीप जलाएं

शनि जयंती की रात शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही, किसी भैरव मंदिर में भी तेल का दीप जलाएं. मंगलवार के दिन पड़ने वाली यह शनि जयंती इस उपाय को और भी प्रभावशाली बना देती है. भैरव बाबा की उपासना से शनि के क्रूर प्रभाव शांत होते हैं.

J नाम वाले अपनाएं ये उपाय, करियर में मिलेगी तेजी से सफलता 

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक और शनि स्तोत्र

अगर आप साढ़े साती या शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं तो इस रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही शनि स्तोत्र का पाठ करें. यह उपाय मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करने में मददगार माना जाता है.

हनुमान जी की पूजा करें

मान्यता है कि जो भक्त नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें शनि देव कभी परेशान नहीं करते. शनि जयंती के दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीप जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें. यह उपाय शनि दोष से रक्षा करता है और आत्मबल बढ़ाता है.

पितरों के लिए दीपदान

ज्येष्ठ अमावस्या पर दीपदान का विशेष महत्व होता है. शनि जयंती की रात किसी नदी, तालाब या सरोवर में दीप प्रवाहित करें. पितरों को समर्पित यह दीपदान उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने का सरल तरीका है. कहा जाता है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाएं. इससे न केवल शनि देव प्रसन्न होते हैं, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है. यह उपाय घर में धन और समृद्धि लाने वाला माना जाता है.

घर के मंदिर के ईशान कोण में दीप जलाएं

घर के मंदिर या पूजा स्थान के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में एक दीपक ज़रूर जलाएं. ज्योतिष के अनुसार, यह दिशा देवताओं की मानी जाती है और यहां दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति बनी रहती है.

शनि जयंती पर ये उपाय न केवल शनि के अशुभ प्रभावों को शांत करते हैं, बल्कि जीवन में संतुलन, सफलता और सुख की राह भी खोलते हैं. खासतौर पर जब यह तिथि मंगलवार और अमावस्या के साथ जुड़ जाए, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. आप भी इस खास दिन इन उपायों को अपनाएं और शनि देव की कृपा प्राप्त करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >