September Hindu Calendar 2026: जन्माष्टमी से पितृ पक्ष तक, देखें सितंबर के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

September Hindu Calendar 2026: सितंबर 2026 व्रत-त्योहारों से भरा है, जिसमें जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और पितृ पक्ष शामिल हैं. इस महीने आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें.

September Hindu Calendar 2026: सितंबर का महीना व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर के पहले सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अजा एकादशी व्रत रखा जाएगी. जबकि, दूसरे सप्ताह में दर्श अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या, हरतालिका तीज, गणेश उत्सव और चौठचंद्र जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे. इसके अलावा तीसरे सप्ताह में ऋषि पंचमी, विश्वकर्मा पूजा, राधा अष्टमी और परिवर्तिनी एकादशी जैसे व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. सितंबर के आखिरी सप्ताह में वामन जयंती, गुरु प्रदोष व्रत और गणेश प्रतिमा विसर्जन के अलावा पितृ पक्ष का आरंभ होगा. देखिए, सितंबर व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट.

सितंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 2 सितंबर, बुधवार- हल षष्ठी
  • 4 सितंबर, शुक्रवार- कृष्ण जन्माष्टमी
  • 5- शनिवार- दही हांडी, गोवत्स द्वादशी या बछ वारस द्वादशी
  • 7 सितंबर, सोमवार- अजा एकादशी
  • 8 सितंबर, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत
  • 10 सितंबर, गुरुवार- दर्श अमावस्या
  • 11 सितंबर, शुक्रवार- भादो (भाद्रपद) अमावस्या, इष्टि, कुशोत्पाटिनी अमावस्या (इस दिन कुश उखाड़ने की परंपरा है.)

ये भी पढ़ें: Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी व्रत रखने से पहले जान लें 10 खास नियम, श्रीकृष्ण पूरी करेंगे मनोकामना

  • 13 सितंबर, रविवार- वराह जयंती, चंद्र दर्शन
  • 14 सितंबर, सोमवार- हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव आरंभ, चौठचंद्र
  • 15 सितंबर, मंगलवार- ऋषि पंचमी
  • 16 सितंबर, बुधवार- बलराम जयंती
  • 17 सितंबर, गुरुवार- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे)
  • 18 सितंबर, शुक्रवार - ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी
  • 19 सितंबर, शनिवार- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
  • 22 सितंबर, मंगलवार- परिवर्तिनी एकादशी- इस दिन भगवान विष्णु पाताल लोग में योगनिद्रा के दौरान बाएं से दाएं करवट लेते हैं.
  • 23 सितंबर, मंगलवार- वामन जयंती
  • 24 सितंबर, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 25 सितंबर, शुक्रवार- गणेश विसर्जन (गणपति विसर्जन), अनंत चतुर्दशी- इस दिन गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा.
  • 26 भाद्रपद, शनिवार- (भादो) पूर्णिमा, पूर्णिमा श्राद्ध
  • 27- सितंबर, रविवार- पितृ पक्ष आरंभ, इष्टि
  • 28 सितंबर, सोमवार- पितृ पक्ष का दूसरा दिन, द्वितीय श्राद्ध- इस दिन उन पूर्वजों के लिए तर्पण किया जाएगा जिनकी मृत्यु कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को हुई थी.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2026 Tulsi Rules: जन्माष्टमी के दिन तुलसी तोड़ना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र-पुराण

  • 29 सितंबर, मंगलवार- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी, पितृ पक्ष का तीसरा दिन (तृतीया श्राद्ध)- कृष्ण पक्ष की तृतीया को जिन पूर्वजों का देहावसान हुआ था, उनका तर्पण इस तिथि को किया जाएगा.
  • 30 सितंबर- बुधवार- पितृ पक्ष का चौथा दिन (चतुर्थी श्राद्ध)- कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को जिन पूर्वजों की ने अपने शरीर को छोड़ा था उनके लिए इसी तिथि को तर्पण किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >