सितंबर में कब है अजा और परिवर्तिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और पारण का समय

सितंबर 2026 में भगवान विष्णु को समर्पित अजा और परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. दोनों एकादशी की अपनी धार्मिक मान्यता है. अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं, तो यहां जानें किस दिन कौन-सी एकादशी है, तिथि कब शुरू होगी और पारण किस समय किया जाएगा.

September Ekadashi Dates: एकादशी व्रत भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. सितंबर 2026 में अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति, सुख-शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है.

AI Image

अजा एकादशी 

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से व्यक्ति के समस्त अनजाने में हुए पाप नष्ट हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. 

अजा एकादशी 2026: तिथि और पारण का समय

  • व्रत की तारीख: 7 सितंबर 2026, सोमवार
  • एकादशी तिथि कब शुरू होगी: 6 सितंबर की शाम 7:29 बजे
  • एकादशी तिथि कब समाप्त होगी: 7 सितंबर की शाम 5:03 बजे
  • पारण का समय: 8 सितंबर की सुबह 7:22 बजे से 8:33 बजे तक
  • द्वादशी तिथि का समापन: 8 सितंबर की दोपहर 2:42 बजे

परिवर्तिनी एकादशी 

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इसे पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान योगनिद्रा में लीन भगवान विष्णु इस दिन करवट बदलते हैं. इस वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

परिवर्तिनी एकादशी 2026: तिथि और पारण का समय

  • व्रत की तारीख: 22 सितंबर 2026, मंगलवार
  • एकादशी तिथि का आरंभ: 21 सितंबर की रात 8:00 बजे
  • एकादशी तिथि का समापन: 22 सितंबर की रात 9:43 बजे
  • व्रत खोलने का समय: 23 सितंबर की सुबह 6:09 बजे से 8:35 बजे तक
  • द्वादशी तिथि समाप्त: 23 सितंबर की रात 10:50 बजे

यह भी पढ़ें: सितंबर में इन मूलांक वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >