Sawan Somwar 2025: सावन की पहली सोमवार आज, जानें भगवान शिव के अभिषेक का महत्व

Sawan Somwar 2025: आज सावन माह की पहली सोमवार है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. इस दिन शिवलिंग का अभिषेक विशेष महत्व रखता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अभिषेक से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सावन मास का विशेष महत्व शास्त्रों में भी वर्णित है. यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है और हिंदू पंचांग के अनुसार यह वर्ष का पाँचवां महीना होता है. सावन के दौरान शिवभक्त विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं, विशेषकर सोमवार के दिन, जिसे “सावन सोमवार” कहा जाता है और जो अत्यंत पुण्यदायक माना गया है. इस वर्ष सावन मास की शुरुआत आज 11 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा. ऐसा विश्वास है कि इस पावन महीने में श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करने से सभी कष्टों का नाश होता है और भक्त को इच्छित फल की प्राप्ति होती है.

प्रथम श्रावण सोमवार व्रत

सावन माह का पहला सोमवार इस वर्ष 14 जुलाई को पड़ रहा है. इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्रों का संयोग रहेगा, साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य जैसे शुभ योग भी बनेंगे. इस पावन तिथि पर गजानन संकष्टी चतुर्थी भी होगी. ऐसे में भगवान शिव की आराधना और पूजन अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है.

पहले सोमवार की पावन बेला पर इन संदेशों से करें शुभारंभ

सावन सोमवार और भगवान शिव के अभिषेक का महत्व

सावन मास में विशेष रूप से सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक के लिए सर्वोत्तम माना गया है. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, शहद आदि से अभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही रुद्राष्टक, शिव पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी और मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है.

भगवान शिव की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री

भगवान शिव की पूजा के लिए जिन सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है, उनमें प्रमुख हैं — पुष्प, पंच फल, पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध, रोली, मौली, जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालियां, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी चंदन, तथा शिव एवं मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री आदि.

सोमवारी व्रत के लाभ

सावन मास में भगवान शिव की पूजा और सोमवार व्रत का अत्यंत महत्व है, जिसका विस्तृत उल्लेख शिव पुराण में मिलता है. ऐसी मान्यता है कि जो भक्त पूरे सावन मास में श्रद्धा और नियमपूर्वक सोमवारी व्रत रखते हैं, उन पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है. यह व्रत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है. इसके प्रभाव से ग्रहों की प्रतिकूलता दूर होती है, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >