Sawan Somwar 2025 Dates: शुरू होने जा रहा शिवभक्ति का महीना, जानें सावन सोमवार की तिथियां और पूजन विधि

Sawan Somwar 2025 Dates: सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है. इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और चार विशेष सोमवार व्रत पड़ेंगे. जानिए इन व्रतों की तिथियां, पूजा विधि और शिवभक्ति से जुड़े जरूरी नियम, जो जीवन में शांति व समृद्धि लाते हैं.

Sawan Somwar 2025 Dates: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण या सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ समय होता है. यह माह शिवभक्तों के लिए साधना, उपवास और आस्था का पर्व बन जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र महीने में शिव-पार्वती की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति आती है और विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति का योग बनता है. वहीं विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की समृद्धि के लिए सोमवार व्रत करती हैं.

सावन 2025 कब से कब तक?

सावन माह इस वर्ष 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 (शनिवार) तक चलेगा. पूरे 30 दिनों तक शिवभक्ति में डूबने का शुभ अवसर रहेगा.

Astro Kitchen Tips: ये 6 भूलें रसोई में ना करें वरना बढ़ेगी तंगी

सावन सोमवार व्रत तिथियां (Sawan Somwar 2025 Dates)

  • पहला सोमवार: 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सोमवार: 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सोमवार: 28 जुलाई 2025
  • चौथा सोमवार: 4 अगस्त 2025

सावन में क्या करें?

  • प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक करें (दूध, जल, शहद आदि से).
  • सोमवार को उपवास रखें और सात्विक आहार लें.
  • “ॐ नमः शिवाय” और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें.
  • शिव आरती का नियमित रूप से पाठ करें.
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें और संयमित जीवन जिएं.
  • ज़रूरतमंदों को दूध या उससे बने पदार्थों का दान करें.

सावन में क्या नहीं करना चाहिए?

  • मांसाहार और अधिक तामसिक भोजन से परहेज करें.
  • क्रोध, झगड़ा और कटु शब्दों से बचें.
  • शिवलिंग पर केतकी के फूल और हल्दी चढ़ाने से बचें.
  • दिन में सोना वर्जित माना गया है.
  • भोलेनाथ की कृपा पाने का विशेष अवसर

अगर आप भी जानना चाहते हैं अपनी जन्मकुंडली, वास्तु दोष समाधान या व्रत-त्योहारों से जुड़ी जानकारी, तो संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 | 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >