Sawan 2025 की शुरुआत में शिव भक्तों की भीड़, गूंजा हर-हर महादेव

Sawan 2025: सावन 2025 की शुरुआत भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुई. शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर तरफ 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे. जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार के साथ भक्तों ने भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की.

Sawan 2025: सावन के आरंभ पर राजधानी के प्रसिद्ध में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. भोर से अपराह्न चार बजे तक सैकड़ों श्रद्धालु पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक कर सुख‑समृद्धि की कामना करते रहे. मंदिर विकास समिति सहित अन्य सामाजिक‑धार्मिक संगठनों ने मिलकर बाबा का भव्य श्रृंगार किया, भोग अर्पित किया और फिर वही प्रसाद भक्तों में वितरित किया.

नेटवर्क समस्या से स्कैन‑भक्त परेशान

मंदिर परिसर में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होने के कारण कई डिजिटल दक्षिणा (स्कैन कोड से चढ़ावा) नहीं दे सके. भक्तों और समिति के सदस्यों ने आग्रह किया कि इस तकनीकी समस्या के समाधान से सभी को सुविधा होगी.

Sawan 2025 में भगवान शिव को अर्पित करें ये फूल, भोलेनाथ की कृपा होगी प्राप्त

पूजा‑सामग्री से गुलजार बाजार

मुख्य प्रवेश द्वार से हरमू रोड, कमलाकांत रोड व सती मंदिर मार्ग तक पूजा‑सामग्री, खिलौने और नाश्ते की अस्थायी दुकानें सजी रहीं. दुकानदारों ने बताया कि उन्हें खास तौर पर सावन की पहली सोमवारी का इंतजार है, जब बिक्री चरम पर रहने की उम्मीद है.

माता रानी को हरे वस्त्रों का श्रंगार

सावन के पहले दिन कई देवी मंदिरों में माता रानी को हरे वस्त्र पहनाए गए और फूल‑मालाओं से दरबार को सुशोभित किया गया. घर‑घर में सात्विक भोजन तैयार कर श्रद्धालुओं ने मासिक व्रत‑अनुष्ठान की शुरुआत की.

पहाड़ी बाबा का दिव्य अभिषेक और आरती

दोपहर तीन बजे सरकारी पूजा प्रारंभ हुई. सबसे पहले बाबा को गंगाजल से स्नान कराया गया, फिर सुगंधित पुष्प, माला और भस्म से श्रृंगार हुआ. पंडित कबीर दास और आचार्य पिटू पांडेय ने विधिवत आरती कर “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों के बीच विविध पकवानों का भोग लगाया. मंदिर‑समिति के सचिव उत्कर्ष कुमार और कोषाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने भी विशेष पूजा‑अर्चना की. बाबा का दरबार मोगरा, बालरंग चिरौड़ा और अन्य सुगंधित पुष्पों से महका रहा.

राजधानी के शिवालयों में उमड़ा विश्वास

शहर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें रहीं. भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ से मंगलकारी वर्ष की प्रार्थना की तथा कई कांवड़‑यात्री पहाड़ी मंदिर से देवघर जाने के लिए रवाना हुए. मंदिर‑प्रबंधन ने जल, प्रसाद व शीतल पेय की उचित व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की.

पहाड़ी बाबा की अलौकिक छटा और भक्तों का अटूट विश्वास सावन माह की आध्यात्मिक ऊर्जा को और प्रखर कर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >