Sawan 2024: सावन माह में इन राशियों पर बरसेगी भोले की कृपा, मिलेगा शुभफल

Sawan 2024: इस साल सावन की शुरूआत 22 जुलाई सोमवार से होने वाली है. इससे राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा. जानें किन राशियों पर इस माह में भगवान शिव की विशेष कृपा किन राशियों पर बरसेगी.

Sawan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन मास भगवान शिव का अति प्रिय महीना माना जाता है. इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं. कहा जाता है कि सावन में कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है. तो आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं:

वृषभ राशि: सावन में वृषभ राशि के जातकों को करियर और व्यापार में विशेष सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में पदोन्नति या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

Chaturmas 2024: चातुर्मास में मिथुन, कुंभ और कन्या राशि वालों पर होगी मेहरबानी, होगी धन वर्षा

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को इस महीने में पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होगी. संतान सुख और वैवाहिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को सावन में धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नया धन प्राप्त हो सकता है.

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को इस महीने में स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होंगे. पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को सावन में सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. नई दोस्ती हो सकती है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा.

इन राशियों के अलावा भी, सभी राशियों के जातक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं.

Also Read : Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें.
शिव मंदिर में जाकर दर्शन करें.
सोमवार का व्रत रखें.
भगवान शिव को जल, बेलपत्र, और दूध अर्पित करें.
“ओम नमः शिवय” मंत्र का जाप करें.
दान-पुण्य करें.
जरूरतमंदों की मदद करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >