Ruby Benefits: कौन से लग्न के लोग धारण कर सकते है माणिक रत्न, यहां जानें

Ruby Benefits: माणिक रत्न को धारण करने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि होती है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को माणिक रत्न धारण करना चाहिए.

Ruby Benefits:माणिक रत्न बहुत ही प्रभावी तथा लाभकारी रत्न है.सूर्य का रत्न है आपके कुंडली में सूर्य अनुकुल स्थिती में नही हो तब यह रत्न धारण किया जाता है.इस रत्न के प्रभाव से कई असाध्य रोग ठीक हो जाता है. सूर्य को आत्मा का कारक कहा जाता है. सूर्य आपके कुंडली में अनुकुल स्थिती में नही होते है तब अन्य ग्रह मजबूत है उस स्थिती में माणिक रत्न बहुत प्रभावी मना जाता है. इस रत्न के धारण करने से वयोक्ति को समाज में मान सम्मान खुब मिलता है. नौकरी नहीं लग रही है, या प्रमोशन नही मिल रहा है,यश नही मिल रहा है, इस अवस्था में माणिक रत्न धारण करने से लाभ मिलता है. इस रत्न के प्रभाव से आपके अंदर सकारात्मक विचार बनता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. आइए जानते है माणिक रत्न कौन कौन लग्न वाले धारण कर सकते है. किसके लिऐ उपयोगी है.

कुंडली के दुसरे भाव में सूर्य के होने से धन -प्राप्ति में परेशानी होती है.स्वास्थ ठीक नही रहता है.नौकरी में परेशानी होती है. इस अवस्था में माणिक रत्न बहुत कारगर होता है.

Vyatipat Yoga 2024: व्यतिपात योग में मिलेगा जीवन बदलने वाला अवसर, जानिए कैसे उठाएं लाभ 

जन्मकुंडली के चौथे भाव में सूर्य के रहने से परिवारिक सुख की कमी तथा आजीविका में बाधक बनता है. ऐसे लोग अगर माणिक धारण करे को लाभ होगा .

यदि भाग्येश ,धनेश तथा राज्येश होकर छठे तथा आठवे स्थान पर हो माणिक धारण करना उपयोगी होता है .

सूर्य पंचम भाव का स्वामी हो शिक्षा तथा प्रेम संबन्ध, तथा संतान सुख व्योपार में लाभ में कमी दिखाईं दे तो माणिक रत्न धारण करने से अत्यधिक लाभ तथा उन्नति होता है .

सातवे का सूर्य स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है पत्नी के साथ अनबन बनता है. व्योपार ठीक नही चलता है.ऐसे व्यक्ति को माणिक रत्न धारण करना चाहिए .

सूर्य अपने भाव से अष्टम या छठे भाव होकर पंचम या नवम भाव में हो तो माणिक रत्न धारण करना चाहिए.

एकादश भाव में सूर्य पुत्र के लिए चिंता उत्पन करता है.बड़े भाई के लिए कष्टकारी होता है. यश नही मिलता है धन की कमी बनी रहती है.

सूर्य द्वादश भाव में हो द्वादश भाव का सूर्य स्वास्थ के लिऐ अनुकूल नहीं रहता है. इस भाव में सूर्य के विराजमान होने से आंख की समस्या बनी रहती है.नेत्र को सुरक्षित रखने के लिए माणिक रत्न पहनना चाहिए.

कुंडली में पितृ दोष बना हो तो माणिक रत्न धारण करने से लाभ होता है.

मेष लगन वाले माणिक धारण कर सकते है.इसे सुख सम्पत्ति का लाभ मिलता है.संतान तथा राज्य की सुख मिलता है.

सिंह लगन वाले माणिक धारण कर सकते है.शत्रु भय मानसिक,शरारिक तथा आयु में वृद्धि होती है.

वृश्चिक लगन वाले माणिक धारण कर सकते है.मान सम्मान व्यापार तथा नौकरी में उन्नति होता है.

धनु लगन वाले अगर माणिक रत्न धारण करे तो आर्थिक लाभ.पिता का सुख तथा भाग्य में उन्नति होता है.

मीन लगन वाले माणिक रत्न धारण कर सकते है.इनके लिए लाभकारी होगा.

माणिक रत्न कब धारण करे,धारण करने की विधि

माणिक का खरीदारी रविवार ,सोमवार, गुरूवार को करे तथा सोने की अंगूठी में बनवाए.शुक्लपक्ष के किसी भी रविवार के दिन सूर्योदय के समय पहना चाहिए.धारण करने के पहले कच्चे दूध में या गंगाजल में डुबाकर रखना चाहिए. फिर जल से स्नान कराकर पुष्प ,चन्दन और धूप बत्ती से उसकी उपासना करनी चाहिए. साथ ही सूर्य का मंत्र का जप करना चाहिए.ॐ घृणि सूर्याय नम: इसे दाहिने हाथ के तर्जनी उंगली में धारण करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >