5 मई को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. आने वाले ये व्रत रविवार को है इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. आइए जानें इसका शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक विशेष व्रत है जो हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. 5 मई 2024 को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार को पड़ रही है, इसलिए इस दिन रवि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा.

Ravi Pradosh Vrat 2024: शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 5 मई 2024, शाम 05:41 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 6 मई 2024, दोपहर 02:40 बजे

प्रदोष काल: 5 मई 2024, शाम 06:33 बजे से 08:57 बजे

भोजन ग्रहण का समय: 5 मई 2024, शाम 08:57 बजे के बाद (वैकल्पिक रूप से सूर्योदय से पहले भी ग्रहण किया जा सकता है)

गुरु इस दिन करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानें कैसा होगा विभिन्न राशियों पर प्रभाव

Varuthini Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी वरुथिनी एकादशी, जान लें व्रत रखने के ये जरूरी नियम

Vaishakh Maah 2024 में इन राशियों को मिलने वाली है झोली भरकर खुशियां, जानिए किन पर होगी ग्रहों की विशेष कृपा

Ravi Pradosh Vrat 2024: पूजा विधि

प्रातः स्नान: सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.

संकल्प: भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लें.

शिव पूजा: प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें. गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और फूलों से शिवलिंग का अभिषेक करें. बेलपत्र, धतूरा, फल और मिठाई अर्पित करें. घी का दीपक जलाएं और धूप करें.

मंत्र जाप: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.

कथा: शिव-पार्वती की कथा पढ़ें या सुनें.

आरती: भगवान शिव की आरती गाएं.

भोजन: प्रदोष काल समाप्त होने के बाद ही भोजन ग्रहण करें. नमक रहित भोजन ग्रहण करें.

Ravi Pradosh Vrat 2024: महत्व

मनोकामना पूर्ति: मान्यता है कि रवि प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

पाप नाश: यह व्रत पापों का नाश करने वाला माना जाता है.

ग्रह दोष: यह व्रत ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है.

सुख-समृद्धि: इस व्रत को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

संतान प्राप्ति: संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत बहुत लाभकारी माना जाता है.

रवि प्रदोष व्रत मे क्या करना चाहिए ?

सत्य बोलना चाहिए और दूसरों की मदद करनी चाहिए.
दिन भर में केवल एक बार ही भोजन ग्रहण करना चाहिए.
क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या आदि नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए.
ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.

रवि प्रदोष व्रत मे क्या नहीं करना चाहिए ?

इस दिन मांसाहार, शराब और लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >