क्या रणवीर इलाहाबादिया के पक्ष में नहीं हैं किस्मत के सितारे, जानें क्या बन रही है ग्रहों की स्थिती

Ranveer Allahbadia Kundali: रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक टिप्पणी के बढ़ते विवाद को देखते हुए अपना वीडियो जारी कर माफी मांग ली लेकिन, मामला इतना गरमा गया कि ये अब भी शांत नहीं हो रहा है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हम बताने जा रहे हैं कि क्या रणवीर इलाहाबादिया के ग्रह नक्षत्र क्या कह रहे हैं.

Ranveer Allahbadia Kundali, Grah Yog: समय रैना के कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता के संबंधों पर एक विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके परिणामस्वरूप सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. हमने रणवीर इलाहाबादिया की कुंडली खंगाली, जिससे उनके व्यवाहार और आने वाले जीवन के बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिला. रणवीर विवादों में घिर चुके हैं और ये कितना आगे जा सकता है, इसके बारे में हम आपको ज्योतिषशास्त्र की नजर से यहां बताने जा रहे हैं.

Premanand Maharaj Ji की ये बात अगर सुन लेते रणवीर इलाहाबादिया, तो आज नहीं होती उनकी फजीहत

रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ सकती हैं समस्याएं

रणवीर इलाहाबादिया का जन्म 01 जून 1993 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 02:00 बजे मुंबई में हुआ. उनकी जन्मकुंडली के अनुसार, रणवीर का जन्म कन्या लग्न में हुआ है और उनकी राशि तुला है. उनका जन्म नक्षत्र चित्रा के चौथे चरण में हुआ है. जन्मकुंडली के अनुसार, लग्नेश दशम भाव में मिथुन राशि में स्थित है. लग्न में देवगुरु वृहस्पति कन्या राशि में विराजमान हैं, जबकि मंगल एकादश भाव में कर्क राशि में है. शनि छठे भाव में कुंभ राशि में है और शुक्र मेष राशि का है, जो लग्न कुंडली के आठवें भाव में स्थित है. राहु तीसरे भाव में वृश्चिक राशि में है, जबकि केतु और सूर्य नवम भाव में वृष राशि में हैं. चंद्रमा तुला राशि में है, और केतु तथा सूर्य नवम भाव में स्थित हैं. केंद्र में देवगुरु की उपस्थिति है. रणवीर का स्वभाव स्वार्थी हो सकता है, लेकिन वे भाग्यशाली रहेंगे. उनकी शिक्षा उच्च स्तर की होगी और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके परिणाम अच्छे रहे हैं. सूर्य और केतु के प्रभाव से इनके स्वभाव में नैतिकता बनी रहेगी. प्रारंभिक अवस्था में इनका जीवन साधारण रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे आयु बढ़ेगी, ये अपनी मेहनत के अनुसार प्रगति करेंगे. सूर्य और केतु नवम भाव में स्थित होने के कारण पिता के साथ इनका संबंध मजबूत नहीं रहेगा. परिवार में अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं. सूर्य के प्रभाव से इनके कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी.

शिक्षा और करियर

उच्च शिक्षा का महत्व रहेगा, जिसके कारण करियर में निरंतर प्रगति होगी. शनि का प्रभाव आठवें भाव पर होने के कारण करियर में मजबूती आएगी. सरकार से मान-सम्मान प्राप्त होगा और सरकारी क्षेत्र में उनकी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय रहेंगी. संवाद करने की शैली उच्च स्तर की होगी, जिससे जीवन में यश की प्राप्ति होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा. शनि और शुक्र के प्रभाव से उनका करियर अभिनय और सोशल मीडिया से संबंधित कार्यों में उन्नति करेगा.

वर्तमान की स्थिति

वर्तमान में रणवीर की जन्मकुंडली में गुरु की महादशा 14 मई 2014 से प्रारंभ हुई है, और इस समय गुरु की महादशा में मंगल की अंतर्दशा चल रही है. इस दौरान कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन वे परिस्थितियों के अनुसार विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे. इस समय बातचीत करते समय वे अपना संयम खो सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है. मंगल एकादश भाव में स्थित है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >