राम नवमी पर करें ये वास्तु उपाय, रामलला के आशीर्वाद से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Ram Navami 2026 Vastu Upay: रामनवमी का पावन पर्व आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस विशेष दिन पर किए गए कुछ छोटे बदलाव और उपाय न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि के द्वार भी खोलते हैं.

Ram Navami 2026 Vastu Upay: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है. साल 2026 में यह त्योहार 27 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाते हैं. पर्व शुरू होने से पहले घर में कुछ वास्तु उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है. सही वास्तु घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे घर में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहती है. वहीं गलत वास्तु घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिसके कारण परिवार में तनाव, झगड़े, मतभेद और आर्थिक नुकसान समेत अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं.

मुख्य द्वार पर तोरण

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, वास्तु में घर का मुख्य द्वार खुशहाली का प्रवेश मार्ग माना जाता है. राम नवमी की सुबह स्नान के बाद मुख्य द्वार को साफ जल से धोएं और आम या अशोक के पत्तों का ताज़ा तोरण लगाएं. द्वार के दोनों ओर हल्दी या सिंदूर से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं. यह न केवल नकारात्मक शक्तियों को रोकता है, बल्कि माता लक्ष्मी और प्रभु राम के स्वागत का संकेत भी है.

ईशान कोण की पवित्रता

घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं का स्थान माना जाता है. राम नवमी से पहले इस कोने को पूरी तरह साफ करें और यहां कबाड़ न रहने दें. इस दिशा में जल से भरा एक चांदी या तांबे का कलश रखें. भगवान राम का पूजन इसी दिशा की ओर मुख करके करने से मानसिक शांति और स्पष्टता प्राप्त होती है.

राम दरबार मूर्ति/तस्वीर

राम नवमी से पहले घर में राम दरबार (भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी) की मूर्ति या तस्वीर लाना अत्यंत शुभ है. यह परिवार में एकता, प्रेम और सुख-शांति का प्रतीक है. इसे पूजा घर में स्थापित कर नियमित पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष दूर होते हैं. राम दरबार की उपस्थिति से घर का वातावरण पवित्र बनता है और आपसी तालमेल बढ़ता है.

केसरिया ध्वज 

वास्तु के अनुसार, राम नवमी के दिन घर की छत पर उत्तर-पश्चिम यानी वायव्य कोण दिशा में केसरिया रंग का ध्वज लगाना अत्यंत लाभकारी होता है. यदि ध्वज पर ‘जय श्री राम’ या हनुमान जी का चित्र अंकित हो, तो और भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

तुलसी का उपाय

तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर 11 परिक्रमा करें. प्रभु राम, विष्णु जी के अवतार हैं, इसलिए तुलसी की सेवा से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बहीं खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >